नीतीश कुमार से कोई परहेज नहीं : डॉ. रघुवंश
नीतीश कुमार से कोई परहेज नहीं है। हम कभी भी गैर भाजपा दलों का स्वागत करते हैं। उक्त बातें पूर्व मंत्री व राजद के राष्ट्रीय के उपाध्यक्ष रघुवंश ने कहीं।
समस्तीपुर । नीतीश कुमार से कोई परहेज नहीं है। हम कभी भी गैर भाजपा दलों का स्वागत करते हैं। उक्त बातें पूर्व मंत्री व राजद के राष्ट्रीय के उपाध्यक्ष रघुवंश ने कहीं। वे बुधवार को शहर के एक व्यावसायिक प्रतिष्ठान में प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि चाहे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हों या फिर कोई और नेता भाजपा के खिलाफ जो आएगा महागठबंधन में उसका स्वागत है। राजद नेता ने कहा कि हालात अब ऐसे बन गए हैं कि सबको एकजुट होना होगा। महागठबंधन में आने के लिए पहल नीतीश कुमार को करनी है। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा को भगाना है, तो सभी गैर भाजपा दलों एक साथ आना होगा। राजनीति में कोई दोस्त या दुश्मन नहीं होता है। उन्होंने महागठबंधन को मजबूत करने की अपील की।