संक्रमितों की बचेगी जान, मंत्री ने सदर अस्पताल को उपलब्ध कराए एक सौ ऑक्सीजन सिलेंडर
जिले में ऑक्सीजन सिलेंडर की कमी के कारण हो रही परेशानी को देखते हुए सूबे के पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी ने एक सौ ऑक्सीजन सिलेंडर सदर अस्पताल को उपलब्ध कराया है। इसके साथ-साथ एक सौ ऑक्सीजन कंसंट्रेटर बेड समेत अन्य चीजें भी उपलब्ध करवाई हैं।
समस्तीपुर । जिले में ऑक्सीजन सिलेंडर की कमी के कारण हो रही परेशानी को देखते हुए सूबे के पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी ने एक सौ ऑक्सीजन सिलेंडर सदर अस्पताल को उपलब्ध कराया है। इसके साथ-साथ एक सौ ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, बेड समेत अन्य चीजें भी उपलब्ध करवाई हैं।
यह व्यवस्था भाजपा जिलाध्यक्ष द्वारा दो दिनों पूर्व मंत्री को पत्र भेजकर किए गए अनुरोध पर की गई है। जानकारी के अनुसार भाजपा जिलाध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने 7 मई को पंचायती राज मंत्री को पत्र भेजकर कहा था कि जिले में ऑक्सीजन सिलेंडर की काफी कमी है। इसके कारण यहां के लोग परेशान हैं। ऑक्सीजन कंसंट्रेटर समेत बेड की भी कमी है। उन्होंने पांच सौ ऑक्सीजन सिलेंडर, पांच सौ ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, पर्याप्त संख्या में बेड एवं जरूरी चीजें उपलब्ध कराने का अनुरोध किया था। जिलाध्यक्ष के पत्र के जबाव में पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि जिलाध्यक्ष के अनुरोध पर तत्काल एक सौ ऑक्सीजन सिलेंडर, एक सौ ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, बेड आदि की त्वरित गति से उपलब्ध करा दिया गया है। इसके अलावा अनुमंडलीय और प्रखंड स्तरीय अस्पताल में आवश्यकतानुसार 15 वें वित्त आयोग के अनटाइड अनुदान की राशि से तुरंत प्रबंध करने का निर्देश दिया है। मंत्री के द्वारा किए गए सहयोग के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष ने धन्यवाद देते हुए कहा है कि विपदा की इस घड़ी में सिर्फ एक दिन के अंदर मंत्री ने इतनी सारी चीजें मुहैया करा दी। यह काफी सराहनीय है। कोरोना महामारी से निबटने में यहां के लोगो को इससे काफी मदद मिलेगी। भाजपा जिला महामंत्री सुनील कुमार गुप्ता, प्रभात कुमार, राजीव चौधरी, अरविद कुशवाहा, शैलेंद्र सिंह, राकेश राज, राजेश कुमार पिटू, मनोरंजन मोदीन, रमाकांत राय, प्रवक्ता कौशल पांडे, मुकेश कुमार सिह, अनीश राज, मीडिया प्रभारी अमित सिंह, सुशांत अनिल, गीतांजलि, विरेंदर यादव सिकंदर आलम, यूएस झा, नीरज सिंह, बैद्यनाथ झा आदि ने भी मंत्री को इसके लिए धन्यवाद दिया है। जिला मीडिया प्रभारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि इस विपदा की घड़ी में भाजपा आमलोगों के साथ खड़ी है और हर संभव मदद करने का प्रयास कर रही है। कोरोना मरीजों की सेवा के लिए पहुंची एंबुलेंस
मोहिउद्दीननगर : स्थानीय अस्पताल में पूर्व से मौजूद एंबुलेंस के अलावा एक को कोविड मरीजों के लिए सुरक्षित कर दिया गया है। स्वास्थ प्रबंधक धीरेंद्र कुमार ने बताया कि पहले से अस्पताल में एंबुलेंस थी, उसे सिर्फ प्रसूता व जेनरल मरीजों के लिए उपयोग किया जाता था। परंतु, अब नई व्यवस्था व सरकारी निर्देश के आलोक मे एक एंबुलेंस को कोविड मरीजों की सेवा में लगा दिया गया है। जिसका काम होगा मरीज को जिला या अनुमंडल अस्पताल पहुंचाने की। जिसके लिए एंबुलेंस के अंदर आवश्यक व्यवस्था की गई है।