Move to Jagran APP

डेढ़ महीने बाद भी नहीं हुई हत्यारे की गिरफ्तारी, आक्रोश

कल्याणपुर पुलिस अमरेश हत्या कांड के नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में 1 महीने 16 दिन बीत जाने के बाद भी विफल रही है। हत्या के दिन से अब तक मृतक अमरेश की पत्नी रूबी कुमारी का रो-रोकर बुरा हाल है। उसके दो छोटे बच्चे हमेशा मां से पूछते हैं कि पापा कब आएंगे।

By JagranEdited By: Published: Fri, 18 Jun 2021 12:13 AM (IST)Updated: Fri, 18 Jun 2021 12:13 AM (IST)
डेढ़ महीने बाद भी नहीं हुई हत्यारे की गिरफ्तारी, आक्रोश
डेढ़ महीने बाद भी नहीं हुई हत्यारे की गिरफ्तारी, आक्रोश

समस्तीपुर । कल्याणपुर पुलिस अमरेश हत्या कांड के नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में 1 महीने 16 दिन बीत जाने के बाद भी विफल रही है। हत्या के दिन से अब तक मृतक अमरेश की पत्नी रूबी कुमारी का रो-रोकर बुरा हाल है। उसके दो छोटे बच्चे हमेशा मां से पूछते हैं कि पापा कब आएंगे। मां आंसू बहा कर जवाब देने में असमर्थ हो जाती है। अब तक बच्चों को यह पता नहीं चला कि उसके पिता अब इस दुनिया में नहीं है। अपराधियों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी है।

loksabha election banner

बता दें कि 6 मई की सुबह अमरेश उर्फ मूनचुन अपनी बाइक से घर से जितवारपुर के लिए चला था। गांव से थोड़ी दूरी जाने पर सिघिया गाछी के समीप खरंजा सड़क के बगल में घात लगाए अपराधियों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिग कर मौत के घाट उतार दिया था। इस घटना के बाबत मृतक की पत्नी रूबी कुमारी ने स्थानीय थाना प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसमें आधा दर्जन को नामजद अभियुक्त बनाई थी। वहीं दो- चार अज्ञात को भी इसमें शामिल रहने की बात कही थी। बार-बार पुलिस अधीक्षक से लेकर थानाध्यक्ष को पीड़िता द्वारा गुहार लगाने के बावजूद अब तक नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। प्रखंड माले सचिव दिनेश कुमार, पूसा प्रखंड माले सचिव अमित कुमार आदि ने पीड़िता के घर जाकर ढांढस बंधाते हुए अविलंब नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कराने के लिए पुलिस पर दबाव बनाने की बात कही थी। लेकिन आज तक नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। इसके कारण पुलिस के प्रति भी परिवार का आक्रोश बढता जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.