Move to Jagran APP

कृषि की मजबूती से ही होगा जिले का विकास

समस्तीपुर। जिले में गणतंत्र दिवस समारोह बुधवार को धूमधाम से मनाया गया। मुख्य समारोह पटेल मैदान में आयोजित हुआ।

By JagranEdited By: Published: Thu, 27 Jan 2022 11:55 PM (IST)Updated: Thu, 27 Jan 2022 11:55 PM (IST)
कृषि की मजबूती से ही होगा जिले का विकास
कृषि की मजबूती से ही होगा जिले का विकास

समस्तीपुर। जिले में गणतंत्र दिवस समारोह बुधवार को धूमधाम से मनाया गया। मुख्य समारोह पटेल मैदान में आयोजित हुआ। जहां जिलाधिकारी योगेन्द्र सिंह ने झंडोत्तोलन किया।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जिले का विकास कृषि की मजबूती से ही संभव है। यही वजह है कि यहां खेती के उन्नत तकनीकों के माध्यम से खेती करने के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। किसानों की आय दोगुनी करने के लिए कृषि के साथ-साथ पशुपालन,डेयरी,मत्स्पालन एवं सहकारिता को एक साथ जोड़कर रोडमैप तैयार किया गया है।2.29 लाख किसानों को प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना के तहत प्रत्येक वर्ष छह हजार रुपये की राशि मिल रही है। जैविक कारिडोर बनाने के लिए किसानों का समूह गठित किया गया है।उन्होंने जिले के विभिन्न विभागों की उपलब्धियों को रखते हुए जिला वासियों से आसपी सदभाव बनाए रखने की अपील की। इससे पूर्व डीएम एवं एसपी हृदयकांत ने परेड का निरीक्षण किया। इस बार के परेड में पांच प्लाटून ने अपने-अपने कमांडर के नेतृत्व में हिस्सा लिया।जिसमें महिला पुलिस बल भी शामिल रही।कोरोना संक्रमण के मद्देनजर विशिष्ट अतिथियों को आमंत्रित नहीं किया गया था।इसके बाद समाहरणालय पर डीएम ने झंडोत्तोलन किया। विकास भवन पर उपविकास आयुक्त संजय कुमार, जिला परिषद कार्यालय पर जिप अध्यक्ष खुशबू कुमारी,अनुमंडल कार्यालय पर एसडीओ आरके दिवाकर ने झंडोत्तोलन किया।नगर निगम कार्यालय में नगर प्रशासक सह जिलाधिकारी योगेन्द्र सिंह ने झंडोतोलन किया। वहीं पुलिस केन्द्र में पुलिस अधीक्षक हृदयकांत, प्रेस कल्ब में डीपीआरओ ऋषभ राज, सदर अंचल पुलिस कार्यालय में अंचल निरीक्षक विक्रम आचार्य, नगर थाना में थानाध्यक्ष अरूण राय, मुफस्सिल थाना में थानाध्यक्ष प्रवीण मिश्रा, महिला थाना में थानाध्यक्ष पुष्पलता ने झंडोत्तोलन किया। पुलिस एसोसिएशन जिला कार्यालय में संगठन के जिलाध्यक्ष भगत प्रसाद यादव, पुलिस मेंस एसोसिएशन कार्यालय में जिलाध्यक्ष सुबोध कुमार यादव, गृहरक्षा वाहिनी कार्यालय में समादेष्टा शशिकांत प्रसाद,गृहरक्षा वाहिनी संघ जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रसाद राय,अग्निशमन कार्यालय में अग्निशमन पदाधिकारी सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने झंडोतोलन किया।प्रखंड के विक्रमपुर बांदे स्थित लोक संपर्क प्रशिक्षण संस्थान में सुधीर प्रसाद गुप्ता, हरपुर एलौथ स्थित तैलिक साहु सभा कार्यालय में जिलाध्यक्ष मुनेश्वर साह ने झंडोतोलन किया।बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन कार्यालय पर जिलाध्यक्ष सह कृष्ण कुमार ने झंडोत्तोलन कया। आधुनिक कृषि के विकास में विवि की महती भूमिका

loksabha election banner

पूसा,संस : डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ आर सी श्रीवास्तव ने गणतंत्र दिवस पर झंडोत्तोलन किया। मौके अपने संबोधन में कहा कि राज्य में आधुनिक कृषि विकास में विश्वविद्यालय की महत्वपूर्ण भूमिका है। विश्वविद्यालय अपनी गुणवत्ता युक्त शिक्षा, उत्कृष्ट शोध कार्य, उन्नत कृषि तकनीकों के प्रसार तथा कौशल विकास के लिए राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त कर चुकी है। उन्होंने गणतंत्र दिवस पर विस्तार पूर्वक चर्चा की एवं विश्वविद्यालय में हो रहे कार्य एवं अनुसंधान के बारे में आम जनों को जानकारी दी। मौके पर अच्छे कार्य करने वाले वैज्ञानिक एवं विभागाध्यक्ष को भी सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि 80 करोड़ की लागत से विश्वविद्यालय में कुल 155 परियोजनाएं चल रही है। वही कृषि एवं अनुसंधान के क्षेत्र में विश्वविद्यालय के द्वारा कई नए प्रभेद विकसित किए गए हैं। जवाहर नवोदय विद्यालय में प्राचार्य डॉ पीके ठाकुर, केवीके बिरौली में डॉ.आर के तिवारी, दिघरा पंचायत भवन पर सरपंच अमोद कुमार, वही महादलित टोला में भी बड़े धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाया गया। थाना पर थानाध्यक्ष निशा भारती, ड्रीमलैंड पब्लिक स्कूल में राजीव कुमार, रामपुर अयोध्या में विकास मित्र बैजनाथ राम की अध्यक्षता में गणतंत्र दिवस मनाया गया। अमर शहीद खुदीराम बोस स्मारक पर शिक्षाविद अरुण कुमार सिंह, वैनी ओपी में ओपी अध्यक्ष विकास कुमार आलोक, सर्वोदय उच्च्तर विद्यालय वैनी में प्रधानाध्यापक अनिल कुमार झा, खादी भंडार में मंत्री धीरेंद्र कार्यी ने राष्ट्रीय तिरंगा फहराया। उजियारपुर में गणतंत्र दिवस पर लहराया तिरंगा

उजियारपुर, संस : प्रखंड के विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों के प्रधानों ने बुधवार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर झंडोत्तोलन किया। साथ ही झंडे को सलामी दी। प्रखंड कार्यालय स्थित विद्यापति उपवन में बीडीओ भृगुनाथ सिंह, पंचायत समिति भवन के सामने प्रमुख रंजु कुमारी, आरटीपीएस पर सीओ अजित कुमार झा, बाल विकास कार्यालय पर रीता सिन्हा, मनरेगा पर पीओ फैयाज अहमद, पीएचइडी पर गणिता कुमारी, हनुमान चौक पर पंस सदस्य बुधन रजक, पीएचसी पर डॉ आरके सिंह, बीआरसी पर नागेंद्र कुमार, थाना पर विश्वजीत कुमार ने झंडोत्तोलन किया। वहीं प्रखंड कांग्रेस कार्यालय पर उमेशचंद्र कुमार, सातनपुर में राजद कार्यालय पर प्रमोद राय ने राष्ट्रध्वज लहराया। जबकि बेलारी में मुखिया संतोष झा, गावपुर में अजय कुमार, पतैली पश्चमी में चंद्रशेखर सिंह, चांदचौर मध्य में रीता देवी, परोरिया में श्रीराम साह उर्फ मनोज कुमार ने झंडा फहराया। उधर उत्क्रमित मध्य विद्यालय वेदौलिया में एचएम विजय कुमार, सातनपुर मध्य विद्यालय पर अरुण कुमार चौधरी और उजियारपुर स्टेशन पर स्टेशन अधीक्षक विजय कुमार मिश्रा ने झंडोत्तोलन किया। व्यवहार न्यायालय पर एडीजे ने किया ध्वजारोहण

दलसिंहसराय, संस : व्यवहार न्यायालय परिसर में एडीजे शैलेंद्र कुमार ने ध्वजारोहण किया। मौके पर सब जज द्वितीय विनित कुमार सिंह, सब जज तृतीय विवेक विशाल, एसडीजेएम अभिषेक कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार, डीसीएलआर जन्मेजय मिश्रा, डीएसपी दिनेश कुमार पाण्डेय, द्वितीय श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी स्कंद रा•ा, प्रतीक मिश्रा, ओमप्रकाश नारायण सिंह, अनुमंडलीय अभियोजन पदाधिकारी एन के शुक्ला, आरक्षी निरीक्षक ब्रजेश कुमार, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष विनोद कुमार पोद्दार समीर, उपाध्यक्ष शिवशंकर प्रसाद वर्मा सहित अन्य मौजूद रहे। अधिवक्ता संघ भवन पर अध्यक्ष विनोद कुमार पोद्दार समीर तथा दलसिंहसराय खाधान्न व्यवसायिक कार्यालय पर श्याम सुंदर साह ने झंडोत्तोलन किया। सिघिया में भी किया गया ध्वजारोहन

सिघिया,संस : प्रखण्ड क्षेत्र में जगह-जगह शान से तिरंगा लहराया गया। शहीद स्थल पर प्रखंड प्रमुख बिरजु साह,प्रखंड कार्यालय पर बीडीओ पंकज कुमार शक्तिधर,थाना पर थानाध्क्ष के के मंडल,सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर डॉ. अंसारी, बीआरसी पर बीईओ, लोजपा कार्यालय पर निरंजन सिंह, कांग्रेस कार्यालय पर पर्थेस्व सिंह, लोजपा पारस गुट कार्यालय पर दीपक सिंह, हीरा झा समेत अन्य ने झंडोत्तोलन किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.