Move to Jagran APP

प्रखंड प्रमुख भी पैक्स चुनाव हारे, पुराने चेहरे ही जीतने में रहे कामयाब

मोहिउद्दीननगर में पैक्स चुनाव को लेकर अध्यक्ष एवं प्रबंध कारिणी सदस्य पदों के लिए बुधवार को हुई मतगणना में अधिकांश पंचायतों में पुराने चेहरे ही जीतने में कामयाब रहे।

By JagranEdited By: Published: Thu, 19 Dec 2019 01:05 AM (IST)Updated: Thu, 19 Dec 2019 01:05 AM (IST)
प्रखंड प्रमुख भी पैक्स चुनाव हारे, पुराने चेहरे ही जीतने में रहे कामयाब
प्रखंड प्रमुख भी पैक्स चुनाव हारे, पुराने चेहरे ही जीतने में रहे कामयाब

समस्तीपुर । मोहिउद्दीननगर में पैक्स चुनाव को लेकर अध्यक्ष एवं प्रबंध कारिणी सदस्य पदों के लिए बुधवार को हुई मतगणना में अधिकांश पंचायतों में पुराने चेहरे ही जीतने में कामयाब रहे। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुई मतगणना में प्रखंड प्रमुख कृष्ण कुमार चौधरी भी पैक्स अध्यक्ष का चुनाव हार गए। वे कल्याणपुर बस्ती पूर्वी से उम्मीदवार थे। वहीं 17 पंचायतों में से 15 में पुराने पैक्स अध्यक्ष ही फिर से जीते। सिर्फ दो नए चेहरे ही जीतने में सफल रहे। निर्विरोध निर्वाचित होने वालों में कल्याणपुर बस्ती पश्चिम से राजीव कुमार सिंह, राजाजान से अजय कुमार सिंह, दुबहा से जितेंद्र सिंह, महमदीपुर से रामउदगार राय शामिल हैं। जबकि मतों की गिनती में कल्याणपुर बस्ती पूर्वी से अध्यक्ष पद पर दिलीप कुमार महतो ने प्रखंड प्रमुख कृष्ण कुमार चौधरी को 46 वोटों से पराजित किया। इसी प्रकार मदुदाबाद मे दिनेश कुमार राय ने 369 मतों से अपने निकटतम प्रतिद्वन्दी राम सूरत राय को पराजित किया। वहीं सिवैसिंगपुर पंचायत में रामाश्रय ठाकुर ने 312 मतों से रविंद्र ठाकुर को पराजित किया। मोहिउद्दीननगर उत्तर से संजु सिंह ने अपने निकटतम परमहंस सिंह को 54 मतों से हराया। मोहिउद्दीननगर दक्षिण से अश्विनी कुमार ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी पंकज कुमार सिंह को 152 मतों से हराया। रासपुर पतसिया पूरब मे रामकलेवर सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी विपिन कुमार सिंह को 179 वोटों से पराजित किया। भदैया में हेमंत चौधरी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी विपिन चौधरी को 179 मतों से पराजित किया। तेतारपुर में अनिल कुमार राय ने वीरचंद्र राय को 468 मतों से हराया। बोचहा में अभिजीत कुमार सिंह ने विनोद राय को 756 मतों से हराया। कुरसाहा में नक्कु राय ने प्रभाकर कुमार राय को 541 मतों से हराया। हरैल में संजय कुमार सिंह ने युगल किशोर सिंह को 303 मतों से पराजित किया। करीम नगर पंचायत से अनिल कुमार सिंह ने 141 मतों से महेश प्रसाद सिंह को हराया। इधर, सुरक्षा को लेकर व्यापक प्रबंध किए गए थे। उच्च विद्यालय अंदौर को मतगणना स्थल बनाया गया था। प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी कृष्ण कुमार सिंह ने सुरक्षा के व्यापक प्रबंध कर रखे थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.