तीन नील गायों की मौत से चकपहार पंचायत में तनाव
समस्तीपुर। ताजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चकपहार पंचायत के वार्ड संख्या चार में तीन नील गायों की मौत
समस्तीपुर। ताजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चकपहार पंचायत के वार्ड संख्या चार में तीन नील गायों की मौत से ग्रामीणों में भारी तनाव उत्पन्न हो गया है। ग्रामीणों द्वारा खेत में लगे तार में करंट प्रवाहित होने से नील गायों की मौत होने की बात बताते हुए लोग खेत मालिक को दोषी बता रहे थे। तो कोई जहरीला पदार्थ खेत में छिड़काव किए जाने के कारण नील गायों के मौत होने की बात कह रहे हैं। ग्रामीणों के एक पक्ष द्वारा नील गायों की मौत पर प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई का दबाव बनाया जा रहा था। इसकी सूचना ग्रामीणों द्वारा वन विभाग को दी गई। वन विभाग के अधिकारियों में सहायक अवर निरीक्षक कुमार रौशन एवं कुमारी अनीता ने पहुंचकर जांच शुरू कर दी। ग्रामीणों द्वारा नील गायों को पवित्र जीव बतलाते हुए उसकी अंत्येष्टि क्रिया कर देने के बाद मामले को शांत करने की शर्त रखी गई। जब खेत मालिक द्वारा विधिवत मनुष्य की तरह नील गायों की अंत्येष्टि क्रिया करा दी गई, इसके बाद आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया गया। वन अधिकारी भी ग्रामीणों के तनाव समाप्त हो जाने के बाद संतुष्ट होकर वापस लौट गए हैं।