Move to Jagran APP

स्वस्थ तन मन के लिए खेल जरूरी, आत्मशक्ति को मिलता है बल

आज के भागम-भाग की दौर में युवा खेल से दूर हो रहे हैं। जबकि स्वस्थ जीवन के लिए खेल जरूरी है। खेल से आत्मशक्ति मजबूत होता है। जो आपको सफलता को मुकाम पर पहुंचाती है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 12 Nov 2019 12:33 AM (IST)Updated: Tue, 12 Nov 2019 12:33 AM (IST)
स्वस्थ तन मन के लिए खेल जरूरी, आत्मशक्ति को मिलता है बल
स्वस्थ तन मन के लिए खेल जरूरी, आत्मशक्ति को मिलता है बल

समस्तीपुर । आज के भागम-भाग की दौर में युवा खेल से दूर हो रहे हैं। जबकि स्वस्थ जीवन के लिए खेल जरूरी है। खेल से आत्मशक्ति मजबूत होता है। जो आपको सफलता को मुकाम पर पहुंचाती है। प्रतिस्पर्धा के दौड़ में प्रतिभा तलाशने के लिए प्रतियोगिता अति आवश्यक है। इसके माध्यम से ही शारीरिक और बौद्धिक विकास संभव है। उक्त बातें सोमवार को बिहार के पूर्व मंत्री राम लखन महतो ने दलसिंहसराय प्रखंड के रामपुर जलालपुर स्थित आरएल महतो इंटरव्यू ऑफ एजुकेशन बीएड एवं डीएलएड के प्रशिक्षुओं के बीच दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के उद्घाटन के दौरान कही। खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन भी किया। वही कॉलेज के प्राचार्य डॉ.धर्मेद्र कुमार ने आगत अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि महाविद्यालय में वार्षिक खेलकूद होना एक सराहनीय कदम है। खेलकूद से चंचल मन स्थिर बनता है तथा मानसिक शांति प्राप्त होती है। स्मरण शक्ति का भी विकास होता है। वही कॉलेज निर्देशक प्रशांत कुमार पंकज ने बताया कि खेलकूद से शारीरिक अंगों में चंचलता, हृदय में आनंद और प्रसन्नता को बढ़ा देता है। मौके पर केशव कुमार चौधरी,डॉ निर्मल कुमार, डॉ राम कुमार, प्रो. चंदा कुमारी, डॉ.विवेक दत्त, सविता कुमारी, राधेश्याम झा, राजेश कुमार गिरि, कुमारी दीपा, रूपम कुमारी, वंदना कुमारी,दिलीप कुमार, गणपति कुमार, कारो राय, मुकेश कुमार, योगेश कुमार, पल्लव कुमार पारस सहित आदि मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.