रोसड़ा के मर्रा में विधि-विधान के साथ हुआ मंदिर का शिलापूजन
रोसड़ा अनुमंडल क्षेत्र में जगह-जगह आज कई मंदिरों के निर्माण की नींव रखी गई। जगह जगह श्रद्धालुओं ने विधि विधान के साथ शिलापूजन अनुष्ठान संपन्न कराया।
समस्तीपुर । रोसड़ा अनुमंडल क्षेत्र में जगह-जगह आज कई मंदिरों के निर्माण की नींव रखी गई। जगह जगह श्रद्धालुओं ने विधि विधान के साथ शिलापूजन अनुष्ठान संपन्न कराया। प्रखंड के मर्रा गांव में मां दुर्गा मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया। प्रकांड पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच श्रद्धालुओं ने अनुष्ठान संपन्न कराया। माताभक्त लोजपा प्रखंड अध्यक्ष सरोज कुमार उर्फ स्वयंवर यादव की अगुवाई में शंभु यादव, राम कुमार शर्मा ,देवनारायण पासवान, रामदयाल साहू, सोनू कुमार यादव एवं उमेश बैठा ने सामूहिक रूप से भूमि पूजन अनुष्ठान में हिस्सा लिया। मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। वहीं दूसरी ओर टेकुनामठ गांव में आज सरस्वती मंदिर निर्माण का शिला पूजन संपन्न हुआ। गांव के बोल्ड युवा पूजा समिति के अध्यक्ष पप्पू कुमार की अगुवाई में मंदिर निर्माण का निर्णय लेते हुए सदस्यों ने आचार्य पंडितो के मंत्रोच्चारण के बीच भूमि पूजन संपन्न कराया।