कथा सम्राट मुंशी प्रेमचंद की जयंती पर हुआ सेमिनार
दलसिंहसराय में जनवादी सांस्कृतिक मोर्चा के तत्वावधान में शनिवार को आरबी कालेज के सभागार में महान कथाकार मुंशी प्रेमचंद की जयंती के अवसर पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया।
समस्तीपुर । दलसिंहसराय में जनवादी सांस्कृतिक मोर्चा के तत्वावधान में शनिवार को आरबी कालेज के सभागार में महान कथाकार मुंशी प्रेमचंद की जयंती के अवसर पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया। मुंशी प्रेमचंद की तस्वीर पर माल्यार्पण कर इसका शुभारंभ किया गया। आज का भारत और प्रेम चंद विषय पर आयोजित सेमिनार का विषय प्रवेश कराते हुए मोर्चा नेता रामसेवक राय ने मुंशी प्रेमचंद की जीवनी और उनके विचारों को संक्षेप में रखा। सेमिनार की अध्यक्षता आरबी कॉलेज के हिदी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. महेशचंद्र चौरसिया ने महिला उत्पीड़न, सामाजिक- आर्थिक स्थिति का मूल्यांकन करते हुए प्रेमचंद की रचनाओं में सर्वहारा वर्ग के साथ उनकी ²ष्टिकोण में रेखांकित किया। सेमिनार में टीपी चौबे ने प्रेमचंद की रचना की विस्तृत विवेचना प्रस्तुत करते हुए उनके कथाओं, उपान्यासों के पात्रों के माध्यम से समाज को दिए गए संदेशों से लोगो को परिचित करवाया। जनवादी संस्कृति मोर्चा के राज्याध्यक्ष अशोक मिश्र ने कहा कि आज देश में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला किया जा रहा है। यह हमला जनतंत्र पर हमला है। पूर्व न्यायाधीश नागेंद्र नाथ चौधरी ने विस्तार से चर्चा करते हुए प्रेमचंद को आज के समय में प्रासंगिक बताया। संचालन राम नरेश दास ने किया। मोर्चा की ओर से 4 गीतों का प्रस्तुतीकरण किया गया जिसे सुनील कुमार, रामसाजन राय ,अरविद कुमार एवं नरेश दास ने प्रस्तुत किया। मौके पर विधानचंद्र, नीलम देवी ,संतोष चौधरी, सिकन्दर राम, शिवनन्दन महतो, सदानंद सिंह ,बृजनंदन ठाकुर ,सावित्री देवी, वीरेंद्र दास, अनिल दास, भोला राय, रुवी देवी ,जनकलाल महतो, महेंद्र सिंह सहित अन्य मौजूद थे।