एसडीओ ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, देखी स्थिति
बिथान प्रखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा अनुमंडलाधिकारी अमन कुमार सुमन ने शुक्रवार को किया। प्रभावित क्षेत्र बेलसंडी नरपा सलहा बुजुर्ग सलहा चंदन पंचायत के दर्जनों गांवों का दौरा कर बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोगों से बात की वहीं जायजा लिया।
समस्तीपुर । बिथान प्रखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा अनुमंडलाधिकारी अमन कुमार सुमन ने शुक्रवार को किया। प्रभावित क्षेत्र बेलसंडी, नरपा, सलहा बुजुर्ग, सलहा चंदन पंचायत के दर्जनों गांवों का दौरा कर बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोगों से बात की, वहीं जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अंचलाधिकारी राजीव रंजन को कई दिशा निर्देश दिए। अंचलाधिकारी बिथान को इन क्षेत्रों में स्वास्थ्य की समुचित व्यवस्था,प्रभावित लोगों के ठहरने की व्यवस्था समेत अन्य सुविधाएं हरसंभव मुहैया कराने को कहा। उन्होंने बताया कि बिथान प्रखंड के 4 पंचायत के दर्जनों गांव बाढ़ से पूर्णरूपेण प्रभावित हो गए हैं। यहां का यातायात पूर्णरूपेण बाधित है। नाव के सिवाय प्रखंड मुख्यालय से लेकर जिला मुख्यालय तक पहुंचने का कोई दूसरा साधन नहीं है। मौके पर थानाध्यक्ष संतोष कुमार, तकनीकी सहायक अनिल कुमार, गौतम मिश्रा, महेंद्र साहू समेत अन्य प्रखंड अंचल कर्मी मौजूद थे।