Move to Jagran APP

हत्यारे की गिरफ्तारी व अनुग्रह राशि की मांग को लेकर किया सड़क जाम

समस्तीपुर। थाना क्षेत्र के बोचहा गांव में एक अधेड़ का शव आम के पेड़ से लटके होने का मामला

By JagranEdited By: Published: Mon, 24 Aug 2020 12:28 AM (IST)Updated: Mon, 24 Aug 2020 06:19 AM (IST)
हत्यारे की गिरफ्तारी व अनुग्रह  राशि की मांग को लेकर किया सड़क जाम
हत्यारे की गिरफ्तारी व अनुग्रह राशि की मांग को लेकर किया सड़क जाम

समस्तीपुर। थाना क्षेत्र के बोचहा गांव में एक अधेड़ का शव आम के पेड़ से लटके होने का मामला तूल पकड़ने लगा है। आक्रोशित ग्रामीणों ने शव के साथ घटना के दूसरे दिन रविवार को बलुआही के समीप सड़क जामकर प्रदर्शन किया। परिवार के लोगों ने हत्या का आरोप लगाया है। वहीं हत्यारे की गिरफ्तारी और अनुग्रह राशि की मांग को लेकर पुलिस के विरोध में जमकर नारेबाजी की। टायर जलाकर प्रदर्शन करते हुए पथ को अवरुद्ध कर दिया। परिजनों का आरोप था कि पुलिस हत्यारे को बचा रही है। जिस कारण अब तक एक भी आरोपित नहीं पकड़ा गया है। थानाध्यक्ष सुमन कुमार के द्वारा बार-बार आश्वासन के बाद भी आक्रोश कम नहीं हो रहा था। बाद में राजद नेता जवाहर लाल राय एवं माकपा नेता मनोज कुमार सुनील के आश्वासन पर लोग मानें। जिसमें राजेश कुमार सिंह, सुरेन्द्र पासवान, मो. आरिफ, महेन्द्र राय शामिल थे। जवाहर राय ने स्वजनों को 10 हजार रुपये की आर्थिक मदद करते हुए पुलिस से हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग की। वहीं बीडीओ कृष्ण कुमार सिंह ने सरकारी स्तर पर 20 हजार रुपये मुहैया कराया। करीब 6 घंटे बाद जाम समाप्त हुआ।

loksabha election banner

पत्नी ने दर्ज कराई हत्या की प्राथमिकी, तीन आरोपित

मृतक कृष्ण मोहन पासवान की पत्नी नीलम देवी के द्वारा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। दर्ज प्राथमिकी में जिस घर में मृतक नौकरी करता था, उसके गृहस्वामी बोचहा के दीपक सिंह, रेखा देवी एवं विजय सिंह को आरोपित किया गया है। कहा है कि उसके पति बीते 10 वर्षो से विजय सिंह के यहां नौकरी करते थे। इस दौरान मजदूरी मांगने पर पिटाई की जाती थी। इसी से खिन्न होकर उसके पति घटना के दिन वहां नहीं जा रहे थे, तो विजय सिंह घर से बुलाकर ले गए। जब देर रात तक वे नहीं लौटे तो उनके द्वारा खोजबीन के क्रम मे बताया गया कि वह रात में ही घर चला गया। कितु सुबह में सूचना मिली की कान्हा गाछी में एक आम के पेड़ से शव लटका है। पत्नी ने हत्या का आरोप लगाई है।

आरोपित है भारतीय सेना का जवान

हत्या के आरोपितों में भारतीय सेना का जवान भी है। दीपक सिंह घटना के बाद छुट्टी पर घर आ ही रहा था। जो गुवाहाटी में सेना में हवलदार के पद पर कार्यरत है। कमांडेंट से छुट्टी का रिलीज ऑर्डर, प्लेन का टिकट पुलिस के सामने प्रस्तुत किया। जिससे प्रतीत होता है कि हत्या के समय वह यहां नहीं था। ऐसी परिस्थति में पुलिस के समक्ष असमंजस की स्थिति है। विजय घटना के दिन वह अपने भाई को लाने के लिए पटना एयरपोर्ट पर गया था। हालांकि प्राथमिकी के आलोक में पूछताछ के लिए दीपक सिंह को पुलिस हिरासत में ली है। वहीं पुलिसिया छापेमारी में विजय सिंह घर पर नहीं मिले। जिसकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी में जुटी है। थानाध्यक्ष सुमन कुमार सिंह ने बताया कि मामले की तफ्तीश की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.