Move to Jagran APP

विभूतिपुर में रालोसपा उतारेगी उम्मीदवार : प्रदेश अध्यक्ष

इस बार समूचे प्रदेश में महागठबंधन पूरी मजबूती के साथ विधानसभा चुनाव लड़ेगी। विभूतिपुर विधानसभा सीट समाजवादियों का गढ़ रहा है। रालोसपा इस सीट को जीतकर महागठबंधन की झोली डालने का काम करेगी।

By JagranEdited By: Published: Wed, 12 Aug 2020 02:10 AM (IST)Updated: Wed, 12 Aug 2020 06:09 AM (IST)
विभूतिपुर में रालोसपा उतारेगी उम्मीदवार : प्रदेश अध्यक्ष
विभूतिपुर में रालोसपा उतारेगी उम्मीदवार : प्रदेश अध्यक्ष

समस्तीपुर । इस बार समूचे प्रदेश में महागठबंधन पूरी मजबूती के साथ विधानसभा चुनाव लड़ेगी। विभूतिपुर विधानसभा सीट समाजवादियों का गढ़ रहा है। रालोसपा इस सीट को जीतकर महागठबंधन की झोली डालने का काम करेगी। उक्त बातें अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मुस्ताक अहमद ने मंगलवार को प्रेसवार्ता के दौरान सिघियाघाट में कही। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने कोरोना को लेकर चुनाव कुछ दिन और टालने की चर्चा की है। मगर, चुनाव आयोग जबतक कुछ स्पष्ट नहीं कर देता तबतक यह माना जाएगा कि विधानसभा चुनाव अपने समय पर ही होंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा जूम एप के जरिए लगातार पार्टी के शीर्ष नेताओं से संपर्क में है। कोविड-19 के गाइडलाइन का पालन करते हुए लोगों के बीच संपर्क अभियान चलाया जाना है। आईटी सेल पर कहा कि प्रत्येक बूथ पर 10 नौजवानों को जोड़ना है। विधानसभा अन्तर्गत हरेक पंचायत में एक वाट्सएप ग्रुप बनेगा। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष सीधे जुड़ेगे और चुनावी रणनीति पर संवाद करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष ने महागठबंधन के शीर्ष नेताओं की अंडरस्टेंडिग के साथ विभूतिपुर और वारिसनगर विधानसभा सीट पर चुनाव लड़े जाने का संकेत दिया है। साथ हीं वामपंथी पार्टियों को महागठबंधन में आने पर बातचीत होने की बातें कही। मौके पर रालोसपा प्रदेश उपाध्यक्ष राम दयालु महतो, जिलाध्यक्ष अनंत कुशवाहा, प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार, श्याम सुंदर पोद्दार, रामकरण चौधरी, आदित्य ठाकुर, विकेश कुमार कुशवाहा, रंजीत प्रसाद महतो, राजेश साह, अमरकांत कुशवाहा, अरविन्द कुमार कुशवाहा, आरसी, यशवंत कुमार, महेन्द्र प्रसाद, लक्ष्मी नारायण, शहनवाज, अनवर, फैजुल्लाह, फैजी, इस्तेखार आदि रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.