Move to Jagran APP

आबादी के अनुरूप सीटों का तय हो आरक्षण

उजियारपुर में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री नीलम देवी साह के सातनपुर स्थित आवास पर गुरुवार को संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष नीलम चंद्रवंशी तथा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री रणविजय रोशन एवं राम कुमार साह की मौजूदगी में औपचारिक बैठक की गई।

By JagranEdited By: Published: Fri, 22 Jan 2021 12:27 AM (IST)Updated: Fri, 22 Jan 2021 12:27 AM (IST)
आबादी के अनुरूप सीटों का तय हो आरक्षण
आबादी के अनुरूप सीटों का तय हो आरक्षण

समस्तीपुर । उजियारपुर में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री नीलम देवी साह के सातनपुर स्थित आवास पर गुरुवार को संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष नीलम चंद्रवंशी तथा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री रणविजय रोशन एवं राम कुमार साह की मौजूदगी में औपचारिक बैठक की गई। इसमें अति पिछड़ा समाज की आबादी के मुताबिक पंचायत एवं नगर निकायों के अलावा विधानसभा और विधान परिषद के लिए होनेवाले चुनाव में सीट का आरक्षण तय करने पर चर्चा की गई। इस अवसर पर नीलम चंद्रवंशी को नीलम देवी साह ने सम्मानित किया। महाससभा की बैठक में पंचायत स्तरीय कमेटी गठित

loksabha election banner

मोहिउद्दीननगर : राष्ट्रीय अतिपिछड़ा महासभा की बैठक बोचहा में गुरुवार को हुई। जहां पंचायत स्तरीय 11 सदस्यीय कमेटी बनाया गया। अध्यक्षता शंभू राय ने की। बतौर सदस्य तारा देवी, उषा देवी,सुनीता देवी, शोभा देवी, मंजु देवी, शीला देवी, ममता देवी, बुधनी देवी, सुमित्रा देवी, सुचिता देवी, गुडिया देवी, कामता देवी, चंद्रकला देवी आदि शामिल हुई। बतौर अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष नीलम चंद्रवंशी के द्वारा सदस्यों को सम्मानित किया गया। रोसड़ा में मंदिर निर्माण को निधिसंग्रह अभियान जोरों पर

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को ले जनजागरण सह निधि संग्रह अभियान रोसड़ा में जोरों पर है। गुरुवार को भी शहर के वार्ड नंबर एवं 06 एवं 07 में सघन अभियान चलाया गया। जय श्रीराम के जयघोष के साथ अभियान में शामिल राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं भाजपा के कार्यकर्ता घर-घर घूम कर लोगों से मंदिर निर्माण में सत्य निष्ठा के साथ अपना योगदान देने की अपील कर रहे थे। साथ ही सभी को इस ऐतिहासिक मंदिर के संबंध में जानकारी भी दे रहे थे । विष्णुदेव शर्मा एवं विजय कुमार निराला के नेतृत्व में आज के अभियान में दिनेश पुर्वे, रामबाबू सिंह, भोला साह, सरोज राम, सुधीर प्रसाद, संजय ठाकुर, जयप्रकाश लाल, महादेव महतो, एस के पप्पू, पप्पू साहनी, चंदा देवी, नितेश कुमार सर्राफ, अंशु वर्णवाल एवं अविनाश वर्णवाल समेत काफी संख्या में राम भक्त शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.