आतंकी हमले के खिलाफ आक्रोश, पाक के खिलाफ लगे नारे
जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ जवानों पर हुए आतंकी हमले के खिलाफ लोगों में आक्रोश है।
समस्तीपुर । जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ जवानों पर हुए आतंकी हमले के खिलाफ लोगों में आक्रोश है। शनिवार को दूसरे दिन देर शाम तक पाकिस्तान सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का दौर चलता रहा। शहर में व्यवसायियों ने अपने प्रतिष्ठानों को बंद रखा। वहीं युवा सड़क पर उतर आए। प्रतिरोध मार्च निकाल कर पाकिस्तान सरकार एवं आतंकवाद के खिलाफ नारेबाजी की। पाकिस्तान सरकार का झंडा भी जलाया। पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। वहीं सरकारी और गैर सरकारी विद्यालयों में छात्र-छात्राओं ने कैंडल मार्च निकाला। शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। राजनीतिक और समाजसेवी संगठनों ने भी घटना की ¨नदा की। सभी केंद्र सरकार से आंतकवादियों को खिलाफ कड़ा कदम उठाने की मांग कर रहे हैं। इस घटना को बेहद शर्मनाक और ¨नदनीय बताया। खानपुर,संस: राजद प्रखंड अध्यक्ष कलाम खान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रतिरोध मार्च निकाला। जो मंडल चौक से निकलकर इलमासनगर बस स्टैंड के समीप आकर समाप्त हुई। इसमें शामिल कार्यकर्ताओं ने हाथ मे तख्ती लेकर पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। मौके पर प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष अर¨वद कुमार राय, राम नारायण महतो, संजय पासवान, रामबाबू जायसवाल, अश्फाक आजमी, उमेश कुमार झा मौजूद रहे। वहीं नत्थुद्वार में त्रिपुरारी झा के नेतृत्व में लोगों ने पाकिस्तान के पीएम इमरान खान का पुतला फूंका। मौके पर अभिषेक कुमार, रोहित कुमार झा, ¨प्रस कुमार, राजा झा, ¨सटू कुमार समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे। कल्याणपुर,संस: जम्मू कश्मीर के पुलगामा आंतकी हमले में शहीद जवानों की याद में जगह-जगह लोगों ने कैंडल मार्च निकाला। पाकिस्तान सरकार का पुतला फूंका। ई किसान भवन में माले नेता सुख लाल यादव, सीताराम शर्मा, मनीष कुमार चौधरी, चंद्रमणि, विर¨सहपुर चौक पर भाजपा नेता मुकेश कुमार, रंजन प्रसाद ¨सह, जगन्नाथ प्रसाद, विजय शंकर, सचिन कुमार, जटमलपुर चौक पर भाजपा उत्तरी मंडल के अध्यक्ष तेज नारायण प्रसाद, श्याम नारायण शर्मा, राधे ठाकुर, विनोद ठाकुर, व्यापार मंडल कार्यालय में पैक्स अध्यक्ष रजनीश राय, हिमांशु शेखर, केसरी कुमार मेहता, सामंत कुमार ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। सरायरंजन,संस : बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने तिसवारा गांव के समीप एनएच 103 को करीब एक घंटे तक जाम कर विरोध जताया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने पाकिस्तान विरोधी नारे लगाए। मौके पर दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर सरायरंजन बाजार के व्यवसायियों ने अपनी-अपनी दुकानें बंद रखी। शिवाजीनगर, संस: भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने प्रतिरोध मार्च निकालकर पाकिस्तान के पीएम इमरान खान का पुतला दहन किया। पुलवामा आतंकी हमले में शहीद सीआरपीएफ के जवानों श्रद्धांजलि दी। मार्च प्रखंड मुख्यालय से निकलकर बल्लीपुर, गलगल चौक होते हुए मध्य विद्यालय बुनियादपुर प्रांगण में आकर समाप्त हुई। नेतृत्व मंडल अध्यक्ष गुंजन ¨सह ने किया। मौके पर विवेक कुमार चौधरी, पप्पू कुमार, विनोद मंडल, विवेकानंद चौधरी, अजीत कुमार, गगन कुमार, प्रखंड सरपंच अध्यक्ष संघ के कुंदन राय, महेश्वर प्रसाद, मिथिलेश रजक, राम पुनीत महतो, रीता देवी, शंभू प्रसाद ¨सह, राम उदय शर्मा मौजूद रहे। दल¨सहसराय,संस : स्थानीय आरबी कॉलेज परिसर में प्रधानाचार्य डॉ.आनंद मोहन झा की अध्यक्षता में छात्र-छात्राओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। मौके पर डॉ.वीसी जयपुरियार, डॉ. महेशचंद्र चौरसिया, डॉ. संजय झा समेत छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। भाजपा नगर मंडल युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष गौरी शंकर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आक्रोश मार्च निकाला। इसके बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया। मौके पर मौके पर शंभू प्रसाद साह, अजय कुमार पांडे, नवल झा, अनिल ¨सह, सामंत चौधरी समेत दर्जनों कार्यकर्ता शामिल रहे। राजद प्रखंड अध्यक्ष नंदकिशोर महतो के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकाला। मौके पर जवीर, पुंजय कुमार, बबलू, ¨मटू ¨सह, आदि शामिल थे। वहीं दूसरी ओर शरफा व्यवसायी संघ के चंदन प्रसाद के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाला। मौके पर विनोद प्रसाद, राजीव सर्राफ, सोहन प्रसाद, मुकेश ठाकुर, मनीष वर्णवाल, दीपक कुमार मौजूद रहे। उजियारपुर, संस: प्रखंड के अंगारघाट चौक पर लोगों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। नेतृत्व त्रिपुरारी झा ने की। मौके पर रामचंद्र महतो गौतम कुमार,अभिषेक कुमार, रोहित कुमार झा, ¨प्रस कुमार, राजा झा, ¨सटू कुमार पासवान, रतन पासवान समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।