सदर अस्पताल में ठंड में मरीजों को मिली राहत, कंबल का वितरण
बारिश के साथ ही ठंड में बढ़ोतरी हो गई है। इससे बचने के लिए सदर अस्पताल में मरीजों को शुक्रवार से कंबल मिलना शुरू हो गया। साथ ही बचाव के लिए वार्डो में हीटर भी लगाए गए हैं।
समस्तीपुर । बारिश के साथ ही ठंड में बढ़ोतरी हो गई है। इससे बचने के लिए सदर अस्पताल में मरीजों को शुक्रवार से कंबल मिलना शुरू हो गया। साथ ही, बचाव के लिए वार्डो में हीटर भी लगाए गए हैं। इससे पहले तक सरकारी कंबल अस्पताल की आलमारी में बंद थे। इस व्यवस्था के लागू हो जाने के बाद मरीजों को ठंड से काफी हद तक राहत मिली है। मरीजों की समस्या को लेकर ने सदर अस्पताल में मरीजों को नहीं मिल रहा कंबल से संबंधित खबर का प्रकाशन दैनिक जागरण में किया गया था। इसमें व्यवस्था की हकीकत बयां की गई थी। रपट छपने के साथ मरीजों को कंबल मिलने लगा है। अस्पताल प्रबंधक विश्वजीत रामानंद की बात मानें तो सदर अस्पताल में कंबल उपलब्ध है। सभी मरीजों को कंबल मिलना शुरू हो गया। अस्पताल प्रबंधक ने शुक्रवार को मरीजों से उनका हाल जाना और कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस बीच मरीजों को ठंड से बचाव के लिए उपाधीक्षक डॉ. अमरेंद्र नारायण शाही लगातार निर्देश देने में लगे हैं।