मानव श्रृंखला बनाने को जिले के सभी प्रखंडों में पूर्वाभ्यास
मानव श्रृंखला को लेकर बुधवार को जिले के सभी प्रखंडों में पूर्वाभ्यास किया गया। इसमें सब सेक्टर सेक्टर एवं जोनल पदाधिकारियों ने हिस्सा लिसा। जगह-जगह कर्मियों ने इसमें हिस्सा लिया। अधिकारियों के द्वारा इस पूर्वाभ्यास का निरीक्षण किया गया।
समस्तीपुर । मानव श्रृंखला को लेकर बुधवार को जिले के सभी प्रखंडों में पूर्वाभ्यास किया गया। इसमें सब सेक्टर, सेक्टर एवं जोनल पदाधिकारियों ने हिस्सा लिसा। जगह-जगह कर्मियों ने इसमें हिस्सा लिया। अधिकारियों के द्वारा इस पूर्वाभ्यास का निरीक्षण किया गया।
मोहनपुर,संस : मानव श्रृंखला की तैयारी पर बुधवार को पूर्वाभ्यास किया गया। इसके तहत प्रखंड के सभी रूटों पर सेक्टर और सब सेक्टर इंचार्ज को खड़ा किया गया। सभी सेक्टरों का निरीक्षण बीडीओ मनोज कुमार, सीओ चन्द्रकांत सिंह, बीसीओ बजरंगबली गुप्ता ने किया। बीडीओ ने बताया कि मानव श्रृंखला निर्माण करने के लिए प्रखंड क्षेत्र को नौ सेक्टरों में विभक्त किया गया है। सेक्टरों के अंदर 83 सब सेक्टर बनाए गए हैं, जिसमें 8300 मानव बल लगाए जाएंगे।
मोरवा,संस : मानव श्रृंखला की तैयारी के लिए तय रूट पर बुधवार को रुट इंचार्ज, सेक्टर इंजार्ज, सब सेक्टर समेत अन्य कर्मियों ने मानव श्रृंखला का पूर्वाभ्यास किया। बीडीओ शिवशंकर राय ने निरीक्षण किया। मौके पर शशि प्रभा, प्रमोद राम, चंद्रशेखर आजाद, सुनील कुमार झा, रवि सिंह, मनोज कुमार पंडित, राम नरेश शर्मा, अशोक साह, राजन सिंह आदि भी मौजूद थे। दूसरी ओर जीविका दीदियों ने रैली निकाली। रैली को प्रखंड विकास पदाधिकारी सीएलएफ की अध्यक्ष स्मिता कुमारी, प्रखंड परियोजना प्रबंधक गोपाल कुमार झा, प्रशिक्षण पदाधिकारी शंभू कुमार ने झंडी दिखाकर रवाना किया।
मोहिद्दीननगर,संस : मानव श्रृंखला को लेकर बीडीओ कृष्ण कुमार सिंह के नेतृत्व में कर्मियों ने मॉक ड्रिल किया। इधर, मानव श्रृंखला को लेकर रसोइया की बैठक हुई। मध्य विद्यालय कल्याणपुर बस्ती के सभागार में हुई बैठक की अध्यक्षता एमडीएम प्रभारी पंकज कुमार रमानी ने की। संचालन शैलेन्द्र कुमार सिंह ने किया। सरायरंजन,संस: 19 जनवरी को बनने वाली मानव श्रृंखला को लेकर कला जत्था के कलाकारों ने बुधवार को प्रखंड के उमवि लाटबसेपुरा एवं मवि गंगापुर में जागरूकता गीत एवं नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति दी। टीम लीडर शंभू राय के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम का संचालन महेंद्र कुमार कमल ने किया।