राम हमारी भव्यता व आस्था के प्रतीक
राम हमारी भव्यता एवं आस्था के प्रतीक हैं। भारत के कण-कण एवं जन-जन में प्रभु श्री राम रचे बसे हैं। पांच शताब्दी के लंबे संघर्ष एवं बलिदान के बाद आनंद का क्षण आया है।
समस्तीपुर । राम हमारी भव्यता एवं आस्था के प्रतीक हैं। भारत के कण-कण एवं जन-जन में प्रभु श्री राम रचे बसे हैं। पांच शताब्दी के लंबे संघर्ष एवं बलिदान के बाद आनंद का क्षण आया है। अयोध्यापुरी में भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी ने भूमि पूजन किया। उक्त बातें राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के प्रांत प्रचारक उत्तर बिहार रामकुमार ने पूसा प्रखंड के कैजिया विष्णुपुर में कही। अवसर था राम मंदिर भूमि पूजन की खुशी में ठाकुरवाडी़ में दीपोत्सव का। प्रखंड क्षेत्र के सभी पूजा स्थलों के प्रागंण में दीपोत्सव मना कर खुशी जताई।अपने-अपने घरों में भी लोगो ने दीप जलाकर हनुमान चालीसा का पाठ किया। मंदिरों एवं ठाकुरवाड़ियों में विशेष भजन कीर्तन आयोजन किया गया। चहुंओर वातावरण राममय बन गया है। मौके पर राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के जिला प्रचार सह मार्ग प्रमुख रूपेश राज,अतुल राज,कौशल मिश्र, सूर्यदेव नारायण सिंह,चंदन कुमार,नीरज,मौसम,सूरज चौधरी सहित बड़ी संख्या में रामभक्त उपस्थित रहे।