Move to Jagran APP

भ्रष्टाचार के विरोध में प्रखंड कार्यालय पर प्रदर्शन

कल्याणपुर प्रखंड मुख्यालय में शनिवार को भाजपाइयों ने प्रदर्शन किया। प्रखंड कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ यह प्रदर्शन किया गया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 22 Sep 2019 01:20 AM (IST)Updated: Sun, 22 Sep 2019 01:20 AM (IST)
भ्रष्टाचार के विरोध में प्रखंड कार्यालय पर प्रदर्शन
भ्रष्टाचार के विरोध में प्रखंड कार्यालय पर प्रदर्शन

समस्तीपुर । कल्याणपुर प्रखंड मुख्यालय में शनिवार को भाजपाइयों ने प्रदर्शन किया। प्रखंड कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ यह प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष राम सुमरन सिंह ने पदाधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि वे संभल जाएं अन्यथा इस मुद्दे को लेकर जोरदार आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर गलत को बर्दाश्त नही किया जाएगा। प्रखंड के कुछ पदाधिकारी एवं कर्मी जानबूझकर सरकार की छवि को धूमिल करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार में लिप्त पदाधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की शिकायत संबंधित विभाग के वरीय पदाधिकारियों के साथ-साथ मंत्री से भी की जाएगी। जिला अध्यक्ष ने प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन कुमार, अंचलाधिकारी अभय पद दास, एमओ राकेश रंजन आदि को धरना स्थल पर बुलाकर प्रखंड में व्याप्त भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने को कहा। इसे सुधीर शर्मा, मुकेश कुमार सिंह, राजीव कुमार, तीनों मंडल के अध्यक्ष कृष्ण कुमार झा, तेज नारायण प्रसाद, इंद्रमणि सिंह गुड्डू, हरिकांत ठाकुर, विजय शर्मा, शिव कुमार तिवारी, मो. सुलेमान सहित अन्य ने संबोधित किया। वक्ताओं ने बाल विकास परियोजना कार्यालय, कृषि एवं अंचल कार्यालय, प्रखंड कार्यालय सहित अन्य सभी कार्यालयों में भ्रष्टाचार की बातें कही। संचालन जिला प्रवक्ता प्रभात कुमार ने किया। धन्यवाद ज्ञापन सुंदेश्वर राम उर्फ मोना राम ने किया। इस अवसर पर काफी संख्या में कार्यकर्ता एवं अन्य मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.