विकास का ढिंढोरा पीटने वाले देश के मुखिया का वादा झूठा
लोकतंत्र के महापर्व में महिलाओं के सहयोग से देश की तस्वीर बदलेगी।
समस्तीपुर । लोकतंत्र के महापर्व में महिलाओं के सहयोग से देश की तस्वीर बदलेगी। वर्तमान समय में विकास का ¨ढढोरा पीटने वाले देश के मुखिया नरेंद्र मोदी ने जितने वादे किए थे, वह झूठ का पिटारा खुल रहा है। उक्त बातें कांग्रेस महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमिता भूषण ने कहीं। वे गुरुवार को गोपालपुर भुट्टा चौक पर कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। कहा कि जनसहयोग से कांग्रेस के समय में देश आगे बढ़ा था। पांच वर्ष में देश काफी पीछे चला गया। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी गरीबों की लड़ाई पूर्व से लड़ते आ रहे हैं। प्रखंड महिला अध्यक्ष देवरानी देवी के कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में ही खाद्य सुरक्षा सौ दिन के रोजगार गारंटी मनरेगा आदि कार्यक्रम चलाकर गरीबों के उत्थान के लिए साहसिक कदम उठाई गई थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्षता जिला कांग्रेस की अध्यक्ष रंजू कुमारी ने की। मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अबू तमीम, मोनी पासवान, सुनीता साक्षी, प्रखंड अध्यक्ष रणधीर राय जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष एकलाकुर रहमान सिद्दीकी, तरुण ¨सह, अशोक ठाकुर, धीरेंद्र चौधरी, युवा विधानसभा उपाध्यक्ष सतीश कुमार नवल तिवारी, प्रभा देवी, मोहम्मद मासूम, विजय कर्ण, माला देवी, रूबी देवी, कंचन कुमारी, रेखा देवी, समेत महिलाओं को भी प्रखंड अध्यक्ष ने सम्मानित किया। धन्यवाद ज्ञापन राहुल झा ने किया।