दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च
दुर्गा पूजा में शांति व्यवस्था बहाल किए जाने के लिए पटोरी थाना द्वारा फ्लैग मार्च किया गया। मार्च करते जवान थाना क्षेत्र के विभिन्न सड़कों से होकर गुजरे।
By JagranEdited By: Published: Sat, 05 Oct 2019 01:10 AM (IST)Updated: Sat, 05 Oct 2019 08:20 AM (IST)
समस्तीपुर । दुर्गा पूजा में शांति व्यवस्था बहाल किए जाने के लिए पटोरी थाना द्वारा फ्लैग मार्च किया गया। मार्च करते जवान थाना क्षेत्र के विभिन्न सड़कों से होकर गुजरे। इस दौरान विभिन्न क्षेत्र के ताड़ी विक्रेताओं को भी आगाह किया गया कि पर्व त्योहार के दिन वे इसकी बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाएं। साथ ही कई ताड़ी दुकानों में रखी गई ताड़ी को भी नष्ट किया गया। फ्लैग मार्च शिउरा, चकसाहो, बहादुरपुर पटोरी, शाहपुर उंडी, हसनपुर सूरत, चकसलेम आदि क्षेत्रों में निकाला गया। एएसपी विजय कुमार के निर्देश पर फ्लैग मार्च का नेतृत्व थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें