Move to Jagran APP

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन

बिथान प्रखंड स्थित बड़ी ठाकुरबाड़ी में बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 19 Dec 2019 01:09 AM (IST)Updated: Thu, 19 Dec 2019 01:09 AM (IST)
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन

समस्तीपुर । बिथान प्रखंड स्थित बड़ी ठाकुरबाड़ी में बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। उनके साथ पूर्व जिला मंत्री अर्जुन यादव भी थे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिथिला परंपरा के अनुरूप चादर, पाग, माला आदि पहनाकर स्वागत किया। जिलाध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा किए जा रहे विकास कार्य एवं देश के लिए उठाए गए क्रांतिकारी कदमों की भी चर्चा की। पूर्व जिला मंत्री अर्जुन यादव ने नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण यादव भी का स्वागत किया। मौके पर हसनपुर पूर्वी भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय सिंह उर्फ लल्लू, पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोरंजन राय, अरविद कुशवाहा, रामबालक कुशवाहा, रोशन यादव, फुलेश्वर यादव, वैष्णव दास रामायणी, उमाशंकर जयपुरिया, रंजीत महतो, सनातन कुमार समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.