Move to Jagran APP

पराक्रम दिवस के रूप में मनाई गई नेताजी की जयंती

दलसिंहसराय के मालगोदाम रोड में स्थित सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी अंचल कमेटी की ओर से जयंती समारोह आयोजित हुई। इस दौरान माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित की गई। अध्यक्षता अंचल मंत्री विनोद कुमार समीर ने की।

By JagranEdited By: Published: Sun, 24 Jan 2021 12:05 AM (IST)Updated: Sun, 24 Jan 2021 12:05 AM (IST)
पराक्रम दिवस के रूप में मनाई गई नेताजी की जयंती
पराक्रम दिवस के रूप में मनाई गई नेताजी की जयंती

समस्तीपुर । दलसिंहसराय के मालगोदाम रोड में स्थित सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी अंचल कमेटी की ओर से जयंती समारोह आयोजित हुई। इस दौरान माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित की गई। अध्यक्षता अंचल मंत्री विनोद कुमार समीर ने की।

prime article banner

साथ ही पूरे देश में कृषि बिल को लेकर हो रहे आंदोलन पर जनसभा कर केंद्र सरकार को मजदूर, किसान विरोधी बताया और कृषि बिल को वापस लेने की मांग की। मौके पर रामविलास शर्मा, महेश्वर राम, अशोक रजक, श्याम पंडित, सतीश सोनी, भोला शर्मा आदि उपस्थित रहे। वहीं दूसरी ओर शहर के कुसुमवती कन्या मध्य विद्यालय में नेताजी की जयंती पराक्रम दिवस के रूप में मनाई गई। नेतृत्व एचएम रामानुराग झा ने किया। मौके पर ऊषा कुमारी, शिक्षक राहुल कुमार, मनोज कुमार सिन्हा, संकुल समन्वयक संतोष पाठक सहित कई शिक्षक-शिक्षिकाओं ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। प्रखंड के बम्बईया हरलाल में बिहार राज्य किसान सभा की अंचल कमेटि की ओर से भी समारोह आयोजित हुई। अध्यक्षता महावीर महतो ने की। मौके पर रामसेवक राय, महेंद्र सिंह, राम नरेश दास, जनक लाल महतो, पप्पू राय आदि उपस्थित रहे। शहर के वीआईपी कालोनी में बिहार पेंशनर समाज की अनुमंडल शाखा के तत्वावधान में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की 125वीं जयंती समारोह पराक्रम दिवस के रूप में शिक्षक संघ भवन में मनाया गया। अध्यक्षता पूर्व प्राचार्य प्रो. उमेश चंद्र सिंह ने की। नेताजी के पराक्रम की विवेचना डॉ. उमेश कांत चौधरी ने विस्तारपूर्वक की। मौके पर नंद किशोर सिंह, डॉ. प्रो. कृष्ण नंदन सिंह, नवल झा, बासुकीनाथ सिंह, रामाधार सिंह और चांद मुसाफिर आदि उपस्थित रहे। संचालन डॉ. अरुण कुमार झा ने किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.