Move to Jagran APP

नीरज सिंह हत्याकांड में खुलेंगे कई राज, दो अपराधी गिरफ्तार

धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह हत्याकांड में पुलिस ने समस्तीपुर से दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। दोनों की गिरफ्तारी के बाद इस मामले में बड़ा खुलासा होने की उम्मीद है।

By Kajal KumariEdited By: Published: Fri, 31 Mar 2017 11:46 AM (IST)Updated: Fri, 31 Mar 2017 11:57 AM (IST)
नीरज सिंह हत्याकांड में खुलेंगे कई राज, दो अपराधी गिरफ्तार
नीरज सिंह हत्याकांड में खुलेंगे कई राज, दो अपराधी गिरफ्तार

समस्तीपुर [जेएनएन]। धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर नीरज ङ्क्षसह हत्याकांड में पिछले पांच दिनों से यहां कैंप कर रही धनबाद पुलिस को गुरुवार को बड़ी सफलता मिली। उजियारपुर थाना क्षेत्र के पचपैका गांव से डब्लू मिश्रा उर्फ मुन्ना सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।  

loksabha election banner

हालांकि, इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। मुन्ना की गिरफ्तारी के लिए धनबाद पुलिस ने पहले भी कई स्थानों पर छापेमारी की थी। वह इस हत्याकांड में नामजद भाजपा विधायक का नजदीकी बताया गया।  

खुलेंगे कई राज

उजियारपुर में मुन्ना लोगों की नजर में सीधा साधा इंसान है। झारखंड में मुन्ना ङ्क्षसह के नाम से जाना जाता है। वह नामजद विधायक का करीबी था। उसकी गिरफ्तारी को पुलिस बड़ी उपलब्धि मान रही है। उससे पूछताछ में कई राज खुलेंगे। 

दलसिंहसराय में बना लिया था कैंप

 घटना के तार समस्तीपुर से जुडऩे की बात सामने आते ही रविवार को धनबाद पुलिस यहां पहुंची थी। मुन्ना की तलाश थी। लेकिन, मीडिया में इस बात के सामने आते ही टीम अपना कैंप समस्तीपुर से हटाकर दलसिंहसराय ले गई। पक्का सुराग था कि घटना में यहां के लोगों की कही न कहीं संलिप्तता है। आरोपियों के भाग जाने के डर से इस बात को प्रचारित किया था कि टीम धनबाद लौट गई । 

यह भी पढ़ें: जेल सुपरिटेंडेंट के अॉफिस में हुई अनोखी शादी, जानिए क्या है मामला

21 मार्च को हुई थी घटना

 21 मार्च की सरेशाम नीरज समेत चार की हत्या अपराधियों ने कर दी। दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने स्टील गेट के समीप नीरज की फारचूनर की स्पीड कम होते ही उसपर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। पुलिस के मुताबिक बाइक सवार अपराधियों में समस्तीपुर के कुछ लोग भी थे।  

पहुंची थी 11 सदस्यीय टीम

धनबाद के पुलिस निरीक्षक जयकृष्ण के नेतृत्व में 11 सदस्यीय टीम यहां  पहुंची थी। मुन्ना की गिरफ्तारी के बाद टीम ने चैन की सांस ली है। दोनों को लेकर टीम धनबाद कूच कर चुकी है। 

यह भी पढ़ें: CM नीतीश ने तय किया रेट, कहा- पड़ोसी राज्यों से सस्ती मिलेगी यहां बिजली


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.