यात्रियों से भरी बस को एमवीआइ ने पकड़ा, यात्रियों का हंगामा
समस्तीपुर। दरभंगा से समस्तीपुर होकर रांची जाने वाली बस को शनिवार की शाम एमवीआइ ने मोहनपुर में पकड़ लिया।
समस्तीपुर। दरभंगा से समस्तीपुर होकर रांची जाने वाली बस को शनिवार की शाम एमवीआइ ने मोहनपुर में पकड़ लिया। पकड़ने के बाद उसे पटेल मैदान लाया गया। इस दौरान यात्रियों ने जमकर हंगामा कर दिया। इस संबंध में यात्रियों का कहना था कि इमरजेंसी होने के कारण ट्रेन में जब टिकट नहीं मिली तो मां भवानी नामक एसी बस बस में टिकट बुक करा रांची जा रहे थे। लेकिन इसी बीच यात्रियों से भरी बस को एमवीआइ ने चुनाव का हवाला देते हुए पकड़ लिया। जबकि कुछ दिन पूर्व हुए चुनाव में जमुई भी यह बस गया था। वहां से चुनाव कराने के बाद उक्त बस को छोड़ दिया गया था। लेकिन शनिवार को उसे दुबारा पकड़कर पटेल मैदान में लगा दिया। वहीं यात्रियों से कहा गया कि जैसे तैसे आप सब रांची जाएं। एमवीआई के रवैये से नाराज यात्रियों ने जमकर बबाल काटा। इस क्रम में दिप्ती नामक महिला जिनका बच्चा नैना नव्या की स्थिति इतनी खराब थी की वे बंगलोर के लिए फ्लाइट का टिकट बुक करा रखे थे। उनका पहुंचना बहुत जरूरी था। मौके पर पहुंची नगर थाना की पुलिस दूसरी बस से यात्रियों को रांची भेजा।