मां-बेटे ने एक दूसरे पर खौलता गर्म पानी फेंका, जख्मी
समस्तीपुर। संपत्ति विवाद ने मां-बेटे के रिश्ते को भी खंडित कर दिया। शहर के ही पंजियार टोली निवासी म
समस्तीपुर। संपत्ति विवाद ने मां-बेटे के रिश्ते को भी खंडित कर दिया। शहर के ही पंजियार टोली निवासी मां-बेटा इसी विवाद को लेकर रविवार को थाना पहुंचे। दोनों ने एक- दूसरे पर खौलता हुआ गरम पानी फेंकने का आरोप लगाया। जख्मी हालत में थाना पहुंचे मां एवं बेटे ने एक दूसरे पर प्राथमिकी दर्ज कराई। स्वर्गीय लक्ष्मी पूर्वे की पत्नी रामपरी देवी द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी संख्या 96/18 में पुत्र श्याम पूर्वे एवं
पुत्रवधु शांति देवी को आरोपित किया गया है। वहीं श्याम पूर्वे की पत्नी शांति देवी के बयान पर दर्ज थाना कांड संख्या 97/18 में रामपरी देवी एवं आशा देवी को आरोपित किया गया है। मां ने जहां पूर्व से न्यायालय में भूमि विवाद लंबित रहना बताते हुए जबरन दीवाल जोड़ने का आरोप लगाया। वहीं पुत्रवधु ने अपने हिस्से का दीवाल जोड़ रहे मजदूरों पर गर्म पानी फेंकने का आरोप लगाई है। दोनों के द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी की मोहल्ले में खूब चर्चा हो रही है। हालांकि लोगों की माने तो रामपरी देवी श्याम की सौतेली मां है। लेकिन दो वर्ष की उम्र से ही उसका लालन-पालन की है। इस संबंध में थानाध्यक्ष ब्रजनंदन मेहता ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर
कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।