संविधान देश में अनेकता में एकता का पढ़ाता पाठ
जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में अखिल भारतीय कांग्रेस का स्थापना दिवस संविधान बचाव दिवस के रूप में मनाया गया
समस्तीपुर। जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में अखिल भारतीय कांग्रेस का स्थापना दिवस संविधान बचाव दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर एक रैली की गई। यह शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए मौलाना मजहरुल हक शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के प्रांगण में पहुंची। वहां झंडोत्तोलन के बाद सभा की गई। अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अबू तमीम ने की। उन्होंने कहा कि आज सभी साथियों को एकजुट होकर संविधान को बचाने के लिए संघर्ष करने के लिए तैयार रहना होगा। इस अवसर पर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव राम कलेवर प्रसाद सिंह ने कहा कि संविधान देश में अनेकता में एकता का पाठ पढ़ाता है। इसे बदलने की साजिश हो रही है। इस अवसर पर बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष तरुण कुमार, बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव अमित कुमार सिंह, उपाध्यक्ष विजय शंकर शर्मा, विशेश्वर राय, सरोज कुमार सिंह, सत्यनारायण सिंह, देवेंद्र नारायण झा, मिथिलेश पोद्दार, शत्रुघ्न प्रसाद कुशवाहा, महेंद्र यादव, मोइन अहमद खान, महासचिव तेज नारायण ठाकुर, विनोद कुमार झा, सुनील पासवान, सोनी पासवान, मुकेश कुमार चौधरी, जगन्नाथ प्रसाद यादव, अब्दुल फत्ताह, धीरेंद्र कुमार चौधरी, चतर्भुज प्रसाद सिंह, विदेश्वरी यादव, नौखेज आलम, अनीता राम, युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव ई. अबू तनवीर, महिला कांग्रेस की अध्यक्षा रंजू कुमारी, एससी/एसटी विभाग के अध्यक्ष कामेश्वर पासवान आदि थे।