Move to Jagran APP

उजड़ गया महेश्वर का परिवार, दो नाबालिग संतान भगवान भरोसे

पूसा प्रखंड क्षेत्र के वैनी ओपी अंर्तगत कैजिया विष्णुपुर गांव में रविवार को हुई एक खेतिहर मजदूर महेश्वर सिंह की हत्या से परिवार उजड़ गया। महेश्वर के पास मात्र दस धुर पुश्तैनी जमीन थी। जिस पर वह अपने सपनों का आशियाना बनाना चाह रहा था। निर्माण कार्य चल रहा था। लेकिन गरीब का आशियाना उसके पड़ोसी को खटकने लगा था।

By JagranEdited By: Published: Sun, 18 Apr 2021 11:21 PM (IST)Updated: Sun, 18 Apr 2021 11:21 PM (IST)
उजड़ गया महेश्वर का परिवार, दो नाबालिग संतान भगवान भरोसे
उजड़ गया महेश्वर का परिवार, दो नाबालिग संतान भगवान भरोसे

समस्तीपुर । पूसा प्रखंड क्षेत्र के वैनी ओपी अंर्तगत कैजिया विष्णुपुर गांव में रविवार को हुई एक खेतिहर मजदूर महेश्वर सिंह की हत्या से परिवार उजड़ गया। महेश्वर के पास मात्र दस धुर पुश्तैनी जमीन थी। जिस पर वह अपने सपनों का आशियाना बनाना चाह रहा था। निर्माण कार्य चल रहा था। लेकिन गरीब का आशियाना उसके पड़ोसी को खटकने लगा था। महेश्वर की पत्नी का देहांत लगभग दस वर्ष पूर्व हो चुका है। तीन बेटी एवं एक पुत्र को जन्म देकर पत्नी चल बसी। गरीबी एवं कुपोषण के बीच महेश्वर ने दो बेटियों का विवाह कर दिया था। दो नाबालिग एक बेटा, एक बेटी के भविष्य की तैयारी में दिन- रात पसीना बहाकर परिवार चला रहा था। लेकिन रविवार को हुई हृदय विदारक नृशंस हत्या से अपने अधूरे सपनों के साथ महेश्वर इहलोक से विदा हो गया। लगभग भूमिहीन महेश्वर के दोनों नाबालिक बेटा, बेटी भगवान भरोसे हो गए हैं। हालाकि समाज के सभी वर्गों की सहानुभूति दोनों बच्चों के साथ अभी दिख रही है। लेकिन समय बीतने के साथ कौन- कौन इन दोनों के साथ खड़े रहेंगे, यह यक्ष प्रश्न है। अभी तक न सामाजिक स्तर पर और न हीं प्रशासनिक स्तर पर ही उसके लिए मदद की बात नजर आई है। बहरहाल समाज दोनों बच्चों का दुख कम करने में लगा दिख रहा है। साथ ही ढांढस भी बंधा रहा है कि भगवान तुम्हारा दुख दूर करेंगें।

loksabha election banner

महेश्वर हत्याकांड में छह को किया गया नामजद

वैनी ओपी के कैजिया विष्णुपुर गांव में रविवार को हुई महेश्वर सिंह हत्याकांड में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। मृतक के पुत्र महेंद्र कुमार के आवेदन पर छह लोगों को आरोपित किया गया है। आवेदन में पड़ोस के ही राम भरोस सिंह के पुत्र प्रमोद कुमार सिंह, मनोज कुमार, उमेश कुमार, बिहारी सिंह के पुत्र सोनू कुमार, किसुनी सिंह के पुत्र राम भरोस सिंह एवं प्रमोद कुमार की पत्नी को नामजद किया गया है। वैनी ओपी पुलिस हत्यारोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.