खुदनेश्वर धाम में कोजागरा पर महाभिषेक
मोरवा प्रखंड के ऐतिहासिक खुदनेश्वर धाम में शरद पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित कोजागरा महोत्सव पर विश्व शांति के लिए महाभिषेक अनुष्ठान का आयोजन किया गया।
समस्तीपुर । मोरवा प्रखंड के ऐतिहासिक खुदनेश्वर धाम में शरद पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित कोजागरा महोत्सव पर विश्व शांति के लिए महाभिषेक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। मुख्य यजमान मनोज कुमार झा एवं सरिता देवी द्वारा सपरिवार बाबा खुदनेश्वर महादेव का महा अभिषेक किया गया। इसके बाद कोजगरा महोत्सव मनाते हुए पान, मखान एवं मेवा मिष्ठान से बाबा खुदनेश्वर का षोड्श विधान के साथ श्रृंगार एवं पूजा अर्चना की गई। आचार्य विश्वंभर झा, पंडित रामविलास मिश्र, अजीत झा, विजय झा, श्याम बाबू मिश्र, गंगा प्रसाद मिश्र, यशोदा नंद मिश्र, एवं सरस्वती रमण झा आदि आचार्यों के द्वारा अनुष्ठान संपन्न कराया गया। मौके पर मंदिर न्यास समिति के अध्यक्ष इंद्रदेव शर्मा, बिजय लाल, विभूतिनाथ झा,उमेश कुमार झा, सुशील कुमार वर्मा, दिनेश झा, पुजारी बेचन भारती सहित गणमान्य लोग एवं काफी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे।