अगलगी में दो लाख से अधिक की क्षति, सात मवेशी भी झुलसे
समस्तीपुर। मोरवा प्रखंड ताजपुर थाना क्षेत्र के चकपहाड़ पंचायत वार्ड संख्या-आठ में रविवार को आग लगने से लाखों रुपये मूल्य के सामान जलकर राख हो गए। साथ ही सात मवेशी झुलस कर जख्मी हो गए।
समस्तीपुर। मोरवा, प्रखंड ताजपुर थाना क्षेत्र के चकपहाड़ पंचायत वार्ड संख्या-आठ में रविवार को आग लगने से लाखों रुपये मूल्य के सामान जलकर राख हो गए। साथ ही सात मवेशी झुलस कर जख्मी हो गए। अग्निशमन दस्ता ने स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया। बताया गया है कि इंद्रजीत राय के घर में आग लगने से दो भैंस एवं एक भैंस का बच्चा झुलस गया। वहीं अनूठ राय के घर में लगी आग से दो भैंस एवं दो भैंस के बच्चा झुलस गया। रामसेवक राय के यहां आग लगने से दलान एवं दो अनाज का बखारी जलकर राख हो गया। जबकि मानो देवी, किरण देवी एवं चमन कुमार के भी घर जल गए हैं। आग लगने से लाखों रुपये की क्षति बतायी जा रही है। चार घरों के पूरी तरह जल जाने एवं अन्य चार घरों के आंशिक रूप से जलने से दो लाख से अधिक के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। चार भैंस एवं तीन भैंस के बच्चे सहित सात मवेशी के भी बुरी तरह झुलसने से और भी अधिक नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। तेज हवा के कारण आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। जब तक ग्रामीण आग पर काबू पाते तब तक सब कुछ जलकर राख हो गया। सात मवेशी सहित सब कुछ जल जाने से लाखों का नुकसान हुआ है। फायर ब्रिगेड की टीम आती तब तक ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पा लिया गया था। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष विश्वजीत कुमार दलबल घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं। मुखिया रेणु देवी एवं प्रवीण कुमार ने प्रखंड प्रशासन को सूचना देकर अग्नि पीड़ितों को शीघ्र राहत देने की मांग की है। सूचना मिलते ही अंचलाधिकारी भोगेन्द्र प्रसाद यादव कर्मचारी को लेकर घटनास्थल की ओर रवाना हो चुके हैं। मौके पर मुखिया रेणु देवी, प्रवीण कुमार सुमन समेत काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।