उत्तर बिहार में अगले चौबीस घंटे तक होगी हल्की से मध्यम वर्षा
उत्तर बिहार में अभी वर्षा होते रहेगी। अगले 12 से 24 घंटे तक जहां हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है। वहीं 4 जुलाई के बाद वर्षा की सक्रियता में वृद्धि होने का अनुमान है। यह कहना है मौसम विभाग का।
समस्तीपुर । उत्तर बिहार में अभी वर्षा होते रहेगी। अगले 12 से 24 घंटे तक जहां हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है। वहीं 4 जुलाई के बाद वर्षा की सक्रियता में वृद्धि होने का अनुमान है। यह कहना है मौसम विभाग का। डॉ. राजेंद्र प्रसाद कंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग के द्वारा अगले 5 अगस्त तक के लिए जारी मौसम पूर्वानुमान में कहा गया है कि उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में मध्यम बादल छाये रहने का अनुमान है। अगले 12-24 घंटों में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। उसके बाद अगले दो दिनों तक कहीं-कहीं हल्की वर्षा या आमतौर पर मौसम के शुष्क का अनुमान है। लेकिन 4 जुलाई से फिर मौसम में बदलाव होने के कारण बारिश की सक्रियता में वृद्धि हो सकती है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 34 से 38 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 26-30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने कहा है कि पूर्वानुमानित अवधि में पुरवा हवा चलने का अनुमान है। औसतन 10 से 12 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 80 से 85 प्रतिशत तथा दोपहर में 55 से 65 प्रतिशत रहने की संभावना है। शुक्रवार का अधिकतम तापमान 30.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो सामान्य से 2.2 डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान: 19.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 5.7 डिग्री कम है।