ग्लोबल वार्मिग से जीवन को खतरा, पर्यावरण को सहेजना जरूरी
उजियारपुर प्रखंड के चैता दक्षिणी पंचायत सरकार भवन परिसर में बुधवार को जल-जीवन और हरियाली नशामुक्त समाज बनाने दहेज प्रथा की कुरीतियों को मिटाने के लिए सेमिनार का आयोजन किया गया। इसे संबोधित करते हुए बीडीओ विजय कुमार ठाकुर ने कहा कि वर्तमान समय में पानी की किल्लत पर्यावरण में उत्पन्न खामियों के कारण तेजी से बढ़ रहा है। यह आने वाले दिनों के लिए धरती पर जीवन के अस्तित्व पर खतरा पैदा कर सकता हैं। अब लोग नहीं चेतेंगे तो प्राकृतिक आपदा के शिकार होने से रोकना असंभव हो जाएगा।
समस्तीपुर । उजियारपुर प्रखंड के चैता दक्षिणी पंचायत सरकार भवन परिसर में बुधवार को जल-जीवन और हरियाली, नशामुक्त समाज बनाने, दहेज प्रथा की कुरीतियों को मिटाने के लिए सेमिनार का आयोजन किया गया। इसे संबोधित करते हुए बीडीओ विजय कुमार ठाकुर ने कहा कि वर्तमान समय में पानी की किल्लत पर्यावरण में उत्पन्न खामियों के कारण तेजी से बढ़ रहा है। यह आने वाले दिनों के लिए धरती पर जीवन के अस्तित्व पर खतरा पैदा कर सकता हैं। अब लोग नहीं चेतेंगे तो प्राकृतिक आपदा के शिकार होने से रोकना असंभव हो जाएगा। उन्होंने पर्यावरण बचाने के लिए पेड़ों की रक्षा और पेड़ लगाने की अपील लोगों से की। सीओ संजय कुमार महतो ने दहेज प्रथा और बाल विवाह जैसी कुरीतियों को भगाने के लिए लोगों को संकल्पित किया। सेमिनार को संबोधित करते हुए चैता दक्षिणी के पूर्व मुखिया कमलकांत राय ने कहा कि नशामुक्त समाज की स्थापना कर हम अपने गांव में शांति सद्भाव बनाने में कारगर होंगे। इसके लिए आम लोगों का सहयोग बहुत ही जरूरी है। इस अवसर पर मुखिया मीना देवी ने पंचायत के 250 गरीबों को कंबल भेंट किया। वक्ताओं ने 19 तारीख को बनने वाले मानव श्रृंखला में अधिक से अधिक लोग अपने गांव के पास सड़क पर श्रृंखला में शामिल होने का आह्वान किया। मौके पर अंगारघाट थानाध्यक्ष आफताब आलम, सुबोध कुमार यादव, लोहागीर मुखिया उमेश राय, राजीव कुमार,अशोक पांडेय, उपमुखिया रामनरेश राय, शेष नारायण राय, उप सरपंच शिवनारायण पांडेय, सोनेलाल राम, अरूण राय, तेज नारायण राय, विजय कुमार राय सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे। मानव श्रृंखला के लिए अंतिम चरण में तैयारी
हसनपुर,संस: प्रखंड क्षेत्र में आगामी 19 जनवरी को जल जीवन हरियाली व नशा मुक्ति के समर्थन सहित बाल विवाह और दहेज प्रथा उन्मूलन के लिए राज्य सरकार द्वारा प्रस्तावित मानव श्रृंखला कार्यक्रम की सफलता के लिए प्रशासनिक तौर पर तैयारी अंतिम चरण में है। इसको लेकर बुधवार को मानव श्रृंखला के लिए निर्धारित रूटों पर इसका पूर्वाभ्यास किया गया। बीडीओ दुनिया लाल यादव के निर्देश पर सभी सेक्टर व सब सेक्टर पदाधिकारियों ने स्कूली बच्चों सहित आम लोगों के साथ हाथ से हाथ मिलाकर निर्धारित रूटों पर मानव श्रृंखला का पूर्वाभ्यास किया। पूर्वाभ्यास कार्यक्रम में पदाधिकारियों व आम लोगों की सक्रियता को कायम रखने के लिए जोनल पदाधिकारियों द्वारा कार्यक्रम की निगरानी की गई। छात्र-छात्राओं ने किया पूर्वाभ्यास
शिवाजीनगर,संस: आगामी 19 जनवरी को आयोजित होने वाली जल, जीवन, हरियाली, दहेज प्रथा, बाल विवाह को लेकर मानव श्रृंखला की तैयारी विद्यालयों के छात्र छात्राओं के द्वारा पूर्वाभ्यास किया गया। इस दौरान प्रखंडाधीन सभी विद्यालयों के आसपास की सड़कों पर छात्र छात्राओं के द्वारा बुधवार को मॉक ड्रिल किया गया। वहीं सेक्टर एवं उप सेक्टर पदाधिकारी भी अपने-अपने सेक्टर के चिन्हित स्थानों पर तत्पर रहे। मानव श्रृंखला की तैयारी को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी सतीश कुमार शिवाजीनगर के द्वारा कार्यक्रम की सफलता को लेकर काफी तत्परता बरती जा रही है। वह अपने स्तर से मानव श्रृंखला में भाग लेने वाले सभी कर्मियों को दिशा निर्देश देने में जुटे हुए हैं। साइकल रैली निकालकर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
ताजपुर,संस: 19 जनवरी को होने वाले मानव श्रृंखला की सफलता के लिए जीविका दीदी की बेटियों ने जीविका कार्यालय से साइकिल रैली निकाली। जिला परियोजना प्रबंधक गणेश पासवान ने रैली को हरी झंडी दिखा का रवाना किया। गणेश पासवान ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि इसका उद्देश्य मानव श्रृंखला के लिए जन जागरूकता फैलाना है। रैली आदर्श थाना ताजपुर से रवाना को कर नीम चौक, हॉस्पिटल चौक, कोल्ड स्टोर चौक, चांदनी चौक होते हुए प्रखण्ड कार्यालय ताजपुर पर पहुंची। जहाँ प्रखण्ड विकास पदाधिकारी विनोद आनंद ने साइकिल रैली का स्वागत करते हुए कहा कि रैली जागरूकता का अच्छा माध्यम है। जीविका की पहुंच प्रत्येक परिवार तक है। जीविका के माध्यम से जल जीवन हरियाली और नशा बंदी के फायदे, बाल विवाह और दहेज प्रथा के नुकसान के बारे में हर घर तक पहुचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर अन्य विभाग को भी जीविका से मिल कर जागरूकता अभियान चलाने की आवश्यकता है। मौके पर प्रबंधक सामाजिक विकास मनोज रंजन, प्रखंड परियोजना प्रबंधक ओसामा हसन,क्षेत्रीय समन्वयक संदीप कुमार , सामुदायिक समन्वयक कुमारी स्मिता वर्धन, सोनल कुमारी, पिकी कुमारी सहेली और जीवन सहारा संकुल संघ की सुनीता देवी और नीलम देवी समेत सभी पंचायतों से आई जीविका दीदी की 200 बेटियां भी मौजूद थीं।