Move to Jagran APP

सरकार की नीतियों के खिलाफ वामदलों के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

समस्तीपुर। केन्द्र व राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ वामदलों के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को क्रांति दिवस के अवसर पर शहर में प्रतिरोध मार्च निकालते हुए सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 09 Aug 2021 11:22 PM (IST)Updated: Mon, 09 Aug 2021 11:22 PM (IST)
सरकार की नीतियों के खिलाफ वामदलों के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
सरकार की नीतियों के खिलाफ वामदलों के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

समस्तीपुर। केन्द्र व राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ वामदलों के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को क्रांति दिवस के अवसर पर शहर में प्रतिरोध मार्च निकालते हुए सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। माकपा से जुड़े विभिन्न अनुसांगिक संगठन के कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से समाहरणालय के मुख्य द्वार के समक्ष सड़क जाम करते हुए धरना दिया। प्रदर्शनकारी हाथों में तख्तियां और बैनर पोस्टर लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे थे। इस क्रम में परिवहन मजदूर यूनियन और आटो चालक संघ (सीटू) के बैनरतले कार्यकर्ताओं ने महासंघ स्थल से प्रतिरोध मार्च निकाला। प्रदर्शनकारी हाथों में तख्तियां लेकर स्टेडियम चौराहा होते हुए समाहरणालय पहुंचे। समाहरणालय के मुख्य द्वार समक्ष जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए जिला महामंत्री डा. एमएस असगर इमाम ने केन्द्र व राज्य सरकार की नीतियों पर आलोचना की। कहा कि ईंधन के मूल्य वृद्धि से महंगाई चरम पर आ गई है। इसके कारण आमलोगों की परेशानी बढ गई है। सरकार से बढ़ती महंगाई पर रोक लगाने, पेट्रोल, डीजल व दवा की कीमत कम करने, कृषि कानून को वापस लेने, श्रम कानून में संशोधन वापस लेने की मांग की। मौके पर गुफरान अहमद, रिजबान, ललित राय, प्रमोद गुप्ता, हुसैन गब्बर, विश्वनाथ महतो, नौशाद सुखपुर, काली पासवान, मनोज राय, अशोक राय, अनिल कुमार राय आदि मौजूद रहे। वहीं दूसरी अपने नौ सूत्री मांगों के समर्थन में अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने प्रतिरोध मार्च निकाला। प्रदर्शनकारियों ने समाहरणालय के समक्ष हाथों में तख्तियां लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके उपरांत विनोद कुमार सिंह की अध्यक्षता में एक प्रतिरोध सभा हुई। सभा को संबोधित करते हुए पूर्व राज्याध्यक्ष लक्ष्मीकांत झा ने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार की नीति श्रमिक विरोधी है। सरकार के लाखों पद रिक्त हैं, लेकिन बहाली नहीं की जा रही है। जिला मंत्री रामकुमार झा ने कहा कि जिला प्रशासन दो वर्षों से पंचायत सचिवों को एसीपी नहीं दे रही है। लिपिकीय संवर्ग के स्थानांतरण में नियमों की अनदेखी की जा रही है। सरकार से कर्मचारियों को संवर्ग प्रोन्नति देने, हड़ताल अवधि को विनिमयन करने, क्षेत्रीय कर्मचारियों को सचिवालय सहायक के पद पर 25 प्रतिशत प्रोन्नति देने, नई पेंशन नीति वापस लेने, ठेका संविदा, मानदेय पर कार्यरत कर्मियों को सेवा स्थाई करने, रिक्त पदों पर स्थाई बहाली करने, अनुकंपा पर नियुक्ति करने, न्यूनतम मजदूरी 21 हजार देने की मांग की। मौके पर बिदु कुमारी, वीरेन्द्र प्रसाद सिंह, रामसेवक महतो, राजीव रंजन, कृष्ण कुमार राय, चेतनारायण यादव, संजीव कुमार ठाकुर, शगीर, दिनेश झा, अनिता कुमारी, रामनरेश दास, रविन्द्र कुमार राय, विनोद मिश्र, प्रभात कुमार आदि मौजूद रहे। मांगों के समर्थन में माकपा जिला कमेटी के बैनरतले कार्यकर्ताओं ने प्रतिरोध मार्च निकला। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। नेतृत्व मंडल सदस्य सत्यनारायण सिंह ने की। मौके पर उपेन्द्र राय, अनिल कुमार राय, वैद्यनाथ राय, विनय कुमार आदि मौजूद रहे। क्रांति की मूल भावना के विपरीत सरकार की नीति भाकपा, खेत मजदूर यूनियन, किसान सभा और नौजवान संघ जिला कमेटी की ओर से क्रांति दिवस के अवसर पर कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रुप से शहर के भगत सिंह पार्क में एक दिनी धरना दिया। वक्ताओं ने क्रांति दिवस की महत्ता और क्रांति के उद्देश्य पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। भाकपा मंडल सदस्य रामचंद्र महतो ने कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार की नीति क्रांति की मूल भावना के विपरीत है। मजदूर के पक्ष में बने कानून को समाप्त करने और सभी सार्वजनिक संस्थानों के निजीकरण की साजिश की जा रही है। इसका पुरजोर प्रतिकार करने की जरूरत है। अध्यक्षता संजय कुमार ने की। मौके पर नौजवान संघ के राष्ट्रीय महासचिव आर तिर्मुले, रोशन, सुरेंद्र कुमार सिंह मुन्ना, प्रेम नाथ मिश्र, रामजतन सिंह, अनिल प्रसाद, शहीद, अर्जुन कुमार, संजय, बैजनाथ ठाकुर, रूमल यादव, अनिल महतो, विनोद कुमार, विनय महतो, मधुरी पासवान, चितरंजन लालबाबू दास, रामचंद्र राय, रामोतार ठाकुर आदि मौजूद रहे। सड़क जाम से चरमराई शहर की ट्रैफिक व्यवस्था

loksabha election banner

वामदल कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए समाहरणालय के समक्ष समस्तीपुर मुसरीघरारी मुख्य मार्ग को जाम कर घरना दिया। इसके कारण करीब दो घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। शहर में ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। शहर के कचहरी रोड, स्टेडियम चौराहा, मोहनपुर रोड, ताजपुर रोड, फुट ओवरब्रिज पर वाहनों की कतार लगी रही। लोगों को काफी कठिनाई का समाना करना पड़ा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.