लहेरियासराय पुलिस ने शहर के एक होटल से तीन संदिग्ध को उठाया
समस्तीपुर। दरभंगा जिला के लहेरियासराय थाना की पुलिस ने शहर के मूलचंद रोड स्थित एक होट
By JagranEdited By: Published: Mon, 12 Oct 2020 11:12 PM (IST)Updated: Mon, 12 Oct 2020 11:12 PM (IST)
समस्तीपुर। दरभंगा जिला के लहेरियासराय थाना की पुलिस ने शहर के मूलचंद रोड स्थित एक होटल में छापेमारी कर तीन संदिग्ध को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार की पहचान हाजीपुर के रिक्की खान, विक्की खान और मो. नजीर के रुप में बताई गई है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पकड़े गए आरोपित लहेरियासराय थाना क्षेत्र में हुए किसी लूटकांड के आरोपित हैं। पुलिस को जानकारी मिली कि वह मंगलवार को शहर के मूलचंद रोड स्थित एक होटल में ठहरा है। पुलिस टीम ने दबिश बनाकर तीनों को गिरफ्तार कर लिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें