Move to Jagran APP

कृष्ण कुमार अध्यक्ष व वरुण बने फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन के प्रदेश महामंत्री

समस्तीपुर। प्रखंड क्षेत्र के बाबा नरसिंह नाथ राइस मिल परिसर में राज्य स्तरीय 41 वां फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन के सम्मेलन का विधिवत उद्घाटन विधानसभा उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी के प्रतिनिधि प्रखंड जदयू अध्यक्ष राजकुमार सिंह विधायक प्रतिनिधि रामदेव महतो एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष वरुण कुमार सिंह कृष्णा चौबे जिला के वरीय उपाध्यक्ष सह प्रदेश के संयोजक मनोज कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से किया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 19 Jul 2021 11:24 PM (IST)Updated: Mon, 19 Jul 2021 11:24 PM (IST)
कृष्ण कुमार अध्यक्ष व वरुण बने फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन के प्रदेश महामंत्री
कृष्ण कुमार अध्यक्ष व वरुण बने फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन के प्रदेश महामंत्री

समस्तीपुर। प्रखंड क्षेत्र के बाबा नरसिंह नाथ राइस मिल परिसर में राज्य स्तरीय 41 वां फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन के सम्मेलन का विधिवत उद्घाटन विधानसभा उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी के प्रतिनिधि प्रखंड जदयू अध्यक्ष राजकुमार सिंह , विधायक प्रतिनिधि रामदेव महतो, एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष वरुण कुमार सिंह, कृष्णा चौबे, जिला के वरीय उपाध्यक्ष सह प्रदेश के संयोजक मनोज कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से किया। इस सम्मेलन में प्रदेश के 38 जिलों के लगभग 35 सौ प्रतिनिधियों ने भाग लिया। हाजीपुर के जिलाध्यक्ष पारसनाथ सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि जन वितरण विक्रेताओं की 8 सूत्री मांगें आज भी सरकार के पास लंबित हैं। इसको लेकर लंबे समय से संघर्ष चल रहा है। प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार सिंह की उपस्थिति में एसोसिएशन का चुनाव कराया गया। जिसमें बिहार के सभी जिला के अध्यक्ष, सचिव, अनुमंडल अध्यक्ष, सचिव, सभी प्रखंड अध्यक्ष एवं सचिव ने भाग लिया। फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष पद पर कृष्ण कुमार सिंह एवं महामंत्री के रुप में वरुण कुमार सिंह चुने गए। इसके अलावा संरक्षक नंदलाल साह, उपाध्यक्ष सच्चितानंद उपाध्याय, गंगाधर झा, सच्चिदानंद तिवारी, सह मंत्री श्री कृष्ण चौबे, मनोज कुमार सिंह, संगठन मंत्री विनोद शंकर कर्ण, विनोदानंद झा, सुरेंद्र कुमार सिंह, सुभाष चंद्र गुप्ता, महेंद्र कुमार सिंह, रेणु चौधरी, शमशाद आलम, रामाकांत, दिनेश कुमार पांडेय, सूरज देव पासवान, चंदेश्वर प्रसाद, मीडिया प्रभारी मनोज कुमार, कोषाध्यक्ष रामानंद प्रसाद सर्वसम्मति से चुने गए। साथ ही राज्य कार्य समिति के सदस्य के रूप में मनीष कुमार सिंह, हीरा लाल वर्मा, धीरेंद्र पांडेय, सरदार सिंह, रामनाथ मिश्रा, सोनू सिंह, इनामुल हक, रविद्र नाथ तिवारी, संजय प्रसाद, चंद्रवीर प्रसाद, उपेंद्र कुमार सिंह, अशोक कुमार राय, रामचरण यादव शामिल हैं। कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता महेंद्र कुमार सिंह ने किया। पूनम कुमारी, सुशीला कुमारी, रूपा कुमारी, प्रेम शीला कुमारी, रजनीश ठाकुर, सच्चिदानंद सिंह, सुरेश महतो, सुनील मल्लिक समेत अन्य भी मौजूद थे। कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर मनोज कुमार सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.