Move to Jagran APP

खरना संपन्न, अस्ताचलगामी सूर्य को अ‌र्घ्य आज

चार दिवसीय महापर्व छठ के दूसरे दिन गुरुवार को खरना संपन्न हो गया। व्रती स्नान करके संध्या काल में गुड़ और नये चावल से खीर बनाकर तथा घी लगी रोटी का भोग छठी माता को लगाया। खीर व रोटी को प्रसाद के तौर पर लोगों को बीच बांटा गया तथा घर के लोगों ने इसे ग्रहण किया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 20 Nov 2020 12:06 AM (IST)Updated: Fri, 20 Nov 2020 12:06 AM (IST)
खरना संपन्न, अस्ताचलगामी सूर्य को अ‌र्घ्य आज
खरना संपन्न, अस्ताचलगामी सूर्य को अ‌र्घ्य आज

समस्तीपुर । चार दिवसीय महापर्व छठ के दूसरे दिन गुरुवार को खरना संपन्न हो गया। व्रती स्नान करके संध्या काल में गुड़ और नये चावल से खीर बनाकर तथा घी लगी रोटी का भोग छठी माता को लगाया। खीर व रोटी को प्रसाद के तौर पर लोगों को बीच बांटा गया तथा घर के लोगों ने इसे ग्रहण किया। शुक्रवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अ‌र्घ्य दिया जाएगा। छठ गीतों से पूजा वातावरण गूंज रहा है। हर घर से इस गीत के बोल सुनाई दे रहे हैं। खरना के बाद संध्याकालीन व प्रात: कालीन अ‌र्घ्य की तैयारी शुरू है। पहले डूबते सूर्य एवं षष्टी माता को अ‌र्घ्य दिया जाता है। सूर्यास्त के बाद लोग अपने -अपने घर वापस आ जाते हैं। रात भर जागरण किया जाता है। सप्तमी के दिन सुबह ब्रह्म मुहूर्त में पुन: संध्या काल की तरह डालों में पकवान, नारियल, केला, मिठाई भर कर घाटों पर लोग जमा होते हैं। व्रत करने वाले सुबह के समय उगते सूर्य को अ‌र्घ्य देते हैं। अंकुरित चना हाथ में लेकर षष्ठी व्रत की कथा कही और सुनी जाती है। कथा के बाद प्रसाद वितरण किया जाता है और फिर सभी अपने -अपने घर लौट आते हैं। छठ पूजा का सबसे खास प्रसाद है ठेकुआ जो गेहूं के आटे में घी और शक्कर या चीनी मिलाकर बनाया जाता है।

loksabha election banner

--------- होती है हर मन्नतें पूरी इस पर्व के विषय में मान्यता यह है कि जो भी षष्टी माता और सूर्य देव से इस दिन मांगा जाता है वह मुराद पूरी होती है। अथर्ववेद में भी इस पर्व का वर्णन है। ऐसी मान्यता है कि सच्चे मन से की गई इस पूजा से हर मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। माताएं अपने बच्चों व पूरे परिवार की सुख-समृद्धि, शांति व लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं। इस अवसर पर मुराद पूरी होने पर बहुत से लोग सूर्य देव को दंडवत प्रणाम करते हैं। सूर्य को दंडवत प्रणाम करने का व्रत बहुत ही कठिन होता है। लोग अपने घर में कुल देवी या देवता को प्रणाम कर नदी तट तक दंड करते हुए जाते हैं। पहले सीधे खड़े होकर सूर्य देव को प्रणाम किया जाता है फिर पेट की ओर से जमीन पर लेटकर दाहिने हाथ से जमीन पर एक रेखा खींची जाती है। यही प्रक्रिया नदी तट तक पहुंचने तक बार- बार दुहराई जाती है। यह ऐसा पूजा विधान है जिसे वैज्ञानिक ²ष्टि से भी लाभकारी माना गया है। ---------- पर्यावरण संरक्षण का संदेश देता है महापर्व छठ महापर्व छठ शुद्धि और आस्था की मिसाल है। यह पर्यावरण के संरक्षण का संदेश देता है। लोगों को समानता और सदभाव का मार्ग दिखाता है। अमीर-गरीब सभी माथे पर डाला लेकर एक साथ घाट पहुंचते हैं। यह पर्व प्रकृति से प्रेम को दर्शाता है। सूर्य और जल की महत्ता का प्रतीक यह पर्व पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश देता है। इस पर्व को भगवान सूर्य और परब्रह्मा प्रकृति और उन्हीं के प्रमुख अंश से उत्पन्न षष्ठी देवी का उपासना भी माना जाता है। सूर्य प्रत्यक्ष देवता हैं वे सर्वत्र व्याप्त हैं और रोज लोगों को दर्शन देते हैं। ऐसी मान्यता है कि सूर्योपासना व्रत कर जो भी मन्नतें मांगी जाती हैं वे पूरी होती हैं और सारे कष्ट दूर होते हैं। पर्व नहाय-खाय से शुरू होता है। दूसरे दिन खरना इसके बाद अस्ताचलगामी सूर्य को अ‌र्घ्य व सुबह में उदीयमान सूर्य को अ‌र्घ्य अर्पित किया जाता है। इस पर्व को छोड़ा नहीं जाता यदि व्रती व्रत करने में असमर्थ हो जाती है तो इस व्रत को घर की बहू या बेटे करते हैं। -------------- सृष्टि चक्र का प्रतीक भी है छठ पर्व महापर्व पर्व छठ सृष्टि चक्र का प्रतीक भी है। इस पर्व में पहले डूबते सूर्य की पूजा होती है। फिर उगते सूर्य की। सूर्य ही हमारे जीवन का स्त्रोत हैं चाहे अपनी रोशनी से हमें जीवन देना हो या हमें भोजन देने वाले पौधों को भोजन देना सूर्य का संपूर्ण जगत आभारी है। हम आजीवन उनके उपकारों से लदे रहते हैं। सूर्य अंधकार को विजित कर चराचर जगत को प्रकाशमान करते हैं। जगत में उगते सूर्य को पूजने की प्रथा है। ड बते सूर्य को कौन पूछता है पर इस पर्व में प्रथम अ‌र्घ्य अस्ताचलगामी सूर्य यानि डूबते को ही पड़ता है। उदय और अस्त दोनों अनिवार्य है। जन्म को उत्सव के रूप में लेते हो तो मृत्यु को भी उसी रूप में गले लगाना सिखाता है यह पर्व। यह बताता है कि हर अस्त में उदय छिपा है। हर मृत्यु में नवजीवन का रहस्य है। ------------ सूर्य की बहन हैं छठी मईया

छठी मईया (षष्ठी) सूर्य की बहन हैं। इन्हीं को खुश करने के लिए महत्वपूर्ण अवयवों में सूर्य व जल की महत्ता को मानते हुए इन्हीं को साक्षी मानकर भगवान सूर्य की आराधना करते हुए नदी तालाब के किनारे छठ पूजा की जाती है। पौराणिक मान्यता के अनुसार कार्तिक शुक्ल पक्ष की षष्ठी के सूर्यास्त और सप्तमी के सूर्योदय के मध्य वेदमाता गायत्री का जन्म हुआ था। प्रकृति के षष्ठ अंश से उत्पन्न षष्ठी माता बालकों की रक्षा करने वाले विष्णु भगवान द्वारा रची माया हैं। बालक के जन्म के छठे दिन छठी मैया की पूजा-अर्चना की जाती है। ताकि बच्चे के ग्रह-गोचर शांत हो जाएं और जिदगी में किसी प्रकार का कष्ट नहीं हो। --------- मंहगाई के सितम पर नहीं रूक रहे भक्तों के कदम महापर्व को लेकर सोमवार को बाजार में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही। मंहगाई के सितम पर भी पूरा बाजार छठ के सामान की खरीदारी करने के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं से पटा था। शहर के स्टेशन रोड, मारबाड़ी बाजार, मगरदही घाट पुल सहित तमाम जगहों पर स्थाई दुकानें सजाकर छठ की सामग्री बेची जा रही है। हालांकि सड़के बीचो बीच दुकाने सजी होने के कारण लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। चार पहिया वाहनों का प्रवेश तो दुश्वार हो गया है। लोग पूजन सामग्री खरीदने में व्यस्त दिखे। बड़ी संख्या में लोगों ने हाथी, कुरबार, मिट्टी के चौमुखी दीप, सूप, डाला आदि के साथ-साथ प्रसाद के लिए केले, फल व मिठाइयों की खरीदारी की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.