Move to Jagran APP

पटसा बना जनकपुर, बरात लेकर पहुंचे श्रीराम

हसनपुर प्रखंड के पटसा गांव में आयोजित नौ दिवसीय श्री सीताराम विवाह व श्री भक्तमाल कथा महायज्ञ के आठवें दिन शनिवार को राम जानकी विवाह महोत्सव का आयोजन हुआ। सुबह 8 बजे यज्ञ स्थल से भगवान राम की बरात निकली।

By JagranEdited By: Published: Sun, 11 Apr 2021 12:45 AM (IST)Updated: Sun, 11 Apr 2021 12:45 AM (IST)
पटसा बना जनकपुर, बरात लेकर पहुंचे श्रीराम
पटसा बना जनकपुर, बरात लेकर पहुंचे श्रीराम

समस्तीपुर । हसनपुर प्रखंड के पटसा गांव में आयोजित नौ दिवसीय श्री सीताराम विवाह व श्री भक्तमाल कथा महायज्ञ के आठवें दिन शनिवार को राम जानकी विवाह महोत्सव का आयोजन हुआ। सुबह 8 बजे यज्ञ स्थल से भगवान राम की बरात निकली। इसमें सैकड़ों नर-नारी हाथी और घोड़े के साथ शामिल हुए। जय श्री राम के नारे पर झूमते हुए श्रद्धालु सर्वेश्वर धाम मंदिर पहुंचे। जहां अयोध्या से आए विद्वान पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत भगवान राम का विवाह कराया। महिला श्रद्धालुओं के द्वारा मंगल गीत गाए जा रहे थे। वहीं बैंड बाजे के साथ बराती नाच रहे थे। पूरा पटसा गांव राम-सीता की भक्ति में लीन हो गया है। हालांकि इस बार कोरोना के कारण पहले जैसा उत्साह और लोगों की भीड़ नहीं दिखी। बावजूद काफी संख्या में श्रद्धालु इसमें शामिल हुए।

loksabha election banner

पटसा गांव के हर घर में जश्न का माहौल

सीता-राम विवाहोत्सव को लेकर पटसा गांव के हर घर में शादी समारोह जैसा माहौल है। हर घर से विवाह की मधुर गीत फिजां में गूंज रही हैं। चारों ओर भक्तिमय वातावरण बना हुआ है। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सर्वेश्वर धाम मंदिर परिसर पुलिस छावनी में तब्दील रहा। सुरक्षा व्यवस्था एवं कोरोना को लेकर जारी गाइडलाइन का पालन कराने का प्रयास किया जाता रहा। इससे पहले ऐतिहासिक चौधरी पोखर में जगत जननी माता सीता और पुरुषोत्तम भगवान राम का मटकोर कार्यक्रम हुआ। अयोध्या से पधारे संत श्री सीताराम बल्लभ जी महाराज ने कहा कि तुलसीदास जी कहते हैं ईश्वर ने इस संसार को कर्म प्रधान बना रखा है। जो मनुष्य जैसा कर्म करता है, उसका फल भी उसे वैसा ही मिलता है। इसलिए हमें अपने कर्म पर भरोसा रखना चाहिए। यहीं हमारे जीवन में आगे बढ़ने का मार्ग तय करेगा। मौके पर मोद नारायण चौधरी, मुखिया विदु देवी, संतोष कुमार मिश्र, वैधनाथ झा, सुभाषचंद्र झा उर्फ विदुर झा, श्यामा झा, दुर्गानंद मिश्र, प्रो. ललन कुमार मिश्र, रामकिशोर राय, विजय कुमार मिश्र, सुनील गिरी, धनश्याम झा, मुरारी झा,संजीव झा, रामकिशोर राय, पूर्व मुखिया हीराकांत मिश्र आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.