ऑटो पलटने से आधा दर्जन सवार हुए जख्मी
समस्तीपुर। थाना क्षेत्र के सातनपुर स्थित एनएच 28 पर शुक्रवार की देर रात करीब 10.30 बजे एक ऑ
समस्तीपुर। थाना क्षेत्र के सातनपुर स्थित एनएच 28 पर शुक्रवार की देर रात करीब 10.30 बजे एक ऑटो दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें सवार सभी लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही थाना के सहायक अवर निरीक्षक अखिल कुमार तथा रविद्र तिवारी एवं प्रशिक्षु दारोगा राजन कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन की। घायल लोगों की पहचान दरभंगा जिला के हायाघाट थाना अंतर्गत रसलपुर गांव के शिवजी राम की 42 वर्षीय पत्नी निर्मला देवी, धुरी राम की 52 वर्षीय पत्नी सुषमा देवी, एतवारी पासवान के 38 वर्षिय पुत्र गोपाल पासवान, देवनारायण की 40 वर्षिया पत्नी मुल्लू देवी, राजू राम के 42 वर्षिय पुत्र देवनारायण राम, रामाश्रय की 30 वर्षिया पत्नी रीना देवी, कलकु पासवान की 40 वर्षीय पत्नी राजन देवी, स्वर्गीय राजू राम का 35 वर्षीय पुत्र विकास कुमार, स्वर्गीय कलकू पासवान के 43 वर्षीय पत्नी मंजू देवी, चुल्हर राम के 55 वर्षीय पत्नी रेबनी देवी, राजेंद्र राम की 33 वर्षीय पत्नी फुलेश्वरी देवी तथा लक्ष्मण राम की 27 वर्षीय पत्नी प्रमिला देवी के रूप मे की गई। घटना के संबंध मे घायलों का कहना है कि वे लोग भाड़े के ऑटो लेकर शुक्रवार की रात दरभंगा जिला के हायाघाट से गंगा स्नान के लिए चले थे। इसी क्रम मे मुसरीघरारी-दलसिंहसराय पथ पर सातनपुर चौक के पास सामने से आ रही एक ट्रक ने ऑटो चालक को चकमा दे दिया। जिसके कारण ऑटो पलट गई। जिसमें सवार सभी यात्री घायल हो गये। सभी घायल सुरक्षित बताए गए हैं।