कोरोना से जंग हार गए गजलकार गोविद राकेश, शोक की लहर
वर्षो से दलसिंहसराय सहित पूरे बिहार में अपनी गजल और साहित्यिक रचना से एक अलग पहचान बनाने वाले गोविद राकेश का 66 वर्ष की आयु में कोरोना से निधन हो गया।
समस्तीपुर । वर्षो से दलसिंहसराय सहित पूरे बिहार में अपनी गजल और साहित्यिक रचना से एक अलग पहचान बनाने वाले गोविद राकेश का 66 वर्ष की आयु में कोरोना से निधन हो गया। जानकारी के अनुसार गोविद राकेश अन्य बीमारी से भी ग्रसित थे। वे अपना इलाज दिल्ली में बेटे के यहां रहकर करा रहे थे। बीमारी से पूरी तरह से ठीक होने के बाद वे कोरोना संक्रमण के शिकार हो गए। गुरुवार को दिल्ली के एक निजी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से साहित्यकारों में शोक की लहर है। गोविद अपने पीछे पत्नी कल्पना झा सहित बेटे, बेटी पोता- पोती को छोड़ गए। गोविद राकेश झारखंड राज्य कृषि विपणन परिषद के सचिव पद से सेवानिवृत्त हुए थे। उसके बाद वे अपनी पुरानी गजल की दुनिया में रम गए। उनकी तीन से अधिक गजल संग्रह प्रकाशित हो चुकी है। जिसमें देखता हूं एक ख्वाब काफी लोकप्रिय हुआ था। उनके निधन पर छोटे भाई श्याम भास्कर, एमएमटीएम कॉलेज दरभंगा के हिदी विभागाध्यक्ष पत्रकार डॉ.कृष्ण कुमार, साहित्यकार विजय व्रत कंठ, राहुल भारद्वाज, शेफालिका झा, सत्यसंघ भारद्वाज , स्वराक्षी स्वरा, रमाकांत राय रमा, नरेश कुमार विकल, प्रफुल्ल मिश्रा, अमिय कश्यप, बिनोद कुमार हंसौड़ा, ब्रह्मादेव प्रसाद कार्यी, रंजना सिंह अंगवाणी, मैथिल सदरे गौहर, डॉ. गगनदेव चौधरी, चांद मुसाफिर, प्रो अवधेश कुमार, ज्वाला सांध्यपुष्प सहित प्रमुख कन्हैया लाल चौधरी, मुखिया सुमित कुमार भूषण, दिलीप कुमार महतो, हेमंत कुमार सहनी, अनिता देवी, सुनीता देवी, मुकेश कुमार मृदुल सहित कई लोगों ने दुख व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। कोरोना से धर्मपुर बांदे के युवक की मौत
मोरवा : प्रखंड क्षेत्र की धर्मपुर बांदे पंचायत में एक युवक की मौत कोरोना से हो गई। मृतक की पहचान वार्ड- 18 निवासी 35 वर्षीय बिनोद कुमार सिंह के रूप में हुई है। स्वजनों ने बताया कि करीब पंद्रह दिनों तक इलाज में रहने के बाद भी उसकी मौत हो गई। इस घटना पर मुखिया विभा देवी, उप प्रमुख रेखा देवी, जिला पार्षद राजकेश्वर पासवान, पूर्व जिला पार्षद अशोक दास, डॉ मनोहर सिंह आदि ने घटना पर दुख जताया है। साथ ही मुख्यमंत्री सहायता कोष से चार लाख रुपये भुगतान करने की मांग की है।