सन्नी हत्याकांड का मुख्य आरोपित गिरफ्तार
समस्तीपुर। मुफस्सिल थानाक्षेत्र के कर्पूरीग्राम वार्ड 05 निवासी चौघरी अजय शंकर सिंह के पुत्र 32
समस्तीपुर। मुफस्सिल थानाक्षेत्र के कर्पूरीग्राम वार्ड 05 निवासी चौघरी अजय शंकर सिंह के पुत्र 32 वर्षीय ठाकुर चंद्रशेखर सिंह उर्फ सन्नी सिंह की हत्या मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपित ठाकुर विक्रम सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर दलबल के साथ कल्याणपुर थानाध्यक्ष परमानंद लाल कर्ण और मुफस्सिल थाना की पुलिस टीम ने शहर के सरकारी बस पड़ाव के निकट से आरोपित को पकड़ा। बता दें कि बीते 15 मार्च को वारिसनगर थानाक्षेत्र के मघवा पोखर के निकट खून से लथपथ सन्नी का शव मिला था। इस बाबत मृतक की पत्नी श्रुति सिंह के आवेदन पर कल्याणपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसमें ठाकुर विक्रम सिंह, राघे मोहन सिंह और दो अज्ञात को आरोपित किया था। कल्याणपुर थानाध्यक्ष परमानंद लाल कर्ण ने बताया कि पकड़े गए आरोपित के विरुद्ध कांड संख्या 347/19 दर्ज है। गिरफ्तार आरोपित को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जाएगा। छापेमारी दल में मुफस्सिल थाना के दारोगा परशुराम सिंह समेत सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे। उचक्कों ने व्यवसायी का झोला काट 50 हजार उड़ाया रोसड़ा। शहर के सिनेमा चौक स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में राशि जमा करने गए एक व्यवसायी का झोला काटकर उचक्कों ने 50 हजार उड़ा लिया। पॉकेटमार गिरोह के शिकार हुए थाना के भिरहा निवासी रमन कुमार राय द्वारा दी गई सूचना पर बैंक शाखा पहुंची पुलिस ने छानबीन प्रारंभ कर दी है। एसआई हारून रशीद ने सीसीटीवी में कैद पूरे घटनाक्रम का जायजा लिया।कहा कि उचक्कों के हुलिया के आधार पर छापामारी प्रारंभ कर दी गई है। इस संबंध में किराना व्यवसायी रमन राय द्वारा दिए गए आवेदन में घटना का समय शुक्रवार को करीब 11:30 बजे बताते हुए कहा कि वह झोला में रुपया रख पीएनबी में जमा करने गया था। काउंटर पर जमा पर्ची भर रहा था इसी बीच दो युवक दोनों ओर से खड़े होकर एक पर्ची भर देने का आग्रह करने लगा। दोनों बात में उलझा कर ब्लेड से झोला काट उसमें रखा 50 हजार लेकर भागने लगा। व्यवसायी द्वारा खदेड़कर पकड़ने का प्रयास किया गया लेकिन दोनों बाइक पर सवार हो अंबेडकर चौक की ओर फरार हो गया।