Move to Jagran APP

भाजपा महिला मोर्चा की बैठक में संगठन को मजबूत करने पर बल

शाहपुर पटोरी में भाजपा उत्तरी मंडल महिला मोर्चा की आवश्यक बैठक गुरुवार को आयोजित हुई। बैठक में पार्टी के संगठन को मजबूत करने तथा सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का निर्णय लिया गया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 13 Sep 2020 12:14 AM (IST)Updated: Sun, 13 Sep 2020 05:05 AM (IST)
भाजपा महिला मोर्चा की बैठक में संगठन को मजबूत करने पर बल
भाजपा महिला मोर्चा की बैठक में संगठन को मजबूत करने पर बल

समस्तीपुर । शाहपुर पटोरी में भाजपा उत्तरी मंडल महिला मोर्चा की आवश्यक बैठक गुरुवार को आयोजित हुई। बैठक में पार्टी के संगठन को मजबूत करने तथा सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का निर्णय लिया गया। बैठक में दावा किया गया कि बिहार में भाजपा और उसकी सहायक पार्टियों की अपार बहुमत के साथ सरकार बनेगी। बैठक की अध्यक्षता महिला मोर्चा की प्रखंड अध्यक्ष रेखा देवी ने की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गीतांजलि भी मौजूद थीं, जिन्हें सम्मानित किया गया। बैठक में कहा गया कि जिले के सभी 10 विधानसभा क्षेत्र की चुनावी तैयारी पार्टी के द्वारा पूरी कर ली गई है। इस अवसर पर जिला मंत्री मनोरंजन कुमार मोदीन ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बिहार की सरकार बेहतरीन कार्य कर रही है और अगले सत्र में पूरे राज्य में विकास की और नई धाराएं बहेंगी। मौके पर मोरबा विधानसभा संयोजक मनोज मांझी, राजीव कुमार मिश्रा, सरस्वती देवी, अनीता साह, सुनीता देवी, मीना देवी, मधु देवी, संध्या देवी, उर्मिला देवी, मिथलेश देवी, बुलबुल देवी, रूबी देवी, धर्मेंद्र कुमार शर्मा आदि मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.