Move to Jagran APP

सुलतानपुर में अंधाधुंध फायरिग मामले में 27 पर प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर। थाना क्षेत्र के सुलतानपुर गांव में दो गुटों के बीच हुई हिसक झड़प और दर्जनों राउंड फायरिग मामले में दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 19 Jan 2022 11:13 PM (IST)Updated: Wed, 19 Jan 2022 11:13 PM (IST)
सुलतानपुर में अंधाधुंध फायरिग मामले में 27 पर प्राथमिकी दर्ज
सुलतानपुर में अंधाधुंध फायरिग मामले में 27 पर प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर। थाना क्षेत्र के सुलतानपुर गांव में दो गुटों के बीच हुई हिसक झड़प और दर्जनों राउंड फायरिग मामले में दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसमे कुल 27 लोगों को आरोपित किया गया। एक पक्ष के त्रिपुरारी सिंह के द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी में 19 लोगों को आरोपित किया गया है। वहीं दूसरे पक्ष के अमित कुमार सिंह के द्वारा दर्ज प्राथमिकी में 08 ज्ञात और कई अज्ञात लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। इस मामले में अब तक किसी भी नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। जबकि दोनों गुटों में अब भी तनाव की स्थिति बनी हुई है। इसको देखते हुए पुलिस पैनी नजर रखे हुई है। प्रथम पक्ष की ओर से दर्ज प्राथिमिकी में संजीव कुमार सिंह, राजीव कुमार सिंह, धर्मजीत कुमार सिंह, रामअनक सिंह, शशिकांत सिंह, अमरजीत सिंह, अमर सिंह, धर्मवीर सिंह, कर्मवीर सिंह, रणवीर कुमार सिंह, शान्तनु कुमार सिंह, अमित कुमार सिंह, कुंदन कुमार सिंह,अभिषेक कुमार सिंह, जितेन्द्र कुमार सिंह, शांतिभूषण सिंह, राहुल सिंह, गौरव कुमार सिंह एवं कमलेश सिंह को आरोपित किया गया है। इसमें कहा गया है कि सभी आरोपित अचानक घर पर चढकर जान मारने की नीयत से फायरिग की घटना को अंजाम दिया। वहीं दूसरे पक्ष से दर्ज कराई गई प्राथमिकी में कुल आठ ज्ञात और कई अज्ञात लोगों को आरोपित किया गया है। जिसमें सरोज कुमार सिंह, परशुराम सिंह, त्रिपुरारी सिंह, मिथिलेश सिंह, चन्द्रशेखर सिंह, अभिषेक सिंह, विश्वजीत सिंह और संतोष सिंह को नामजद किया गया है। आरोप है कि गंगा दियारा क्षेत्र में खेतों की सुरक्षा और कृषि कार्य के लिए एक झोपड़ी बनाया गया था। जिसमें पतसिया के प्रमोद सहनी, कुरसाहा के सुरेश सहनी, व उमानाथ, बाढ का पवित्र महतो सोया था। 17 जनवरी की रात्रि सभी आरोपितों ने झोपड़ी में आग लगा दी। वहीं उक्त झोपउ़ी में रखा खेत पटवन के लिए पाइप और खाद भी लूट ले गया। थानाध्यक्ष आनंद कुमार कश्यप ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज करने के उपरांत पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। कितने राउंड फायरिग हुई इसका कोई पुख्ता प्रमाण पुलिस को नहीं मिला है। पुलिस ने एक दर्जन सेमी रायफल और पिस्टल का खोखा बरामद की

loksabha election banner

सुलतानपुर में सोमवार की रात्रि और मंगलवार को हुई गोलीबारी की घटना के बाद पहुंची पुलिस ने एक दर्जन सेमी रायफल और पिस्तौल का खोखा बरामद की है। वहीं दोनों पक्षों में तनाव को देखते हुए पुलिस पैनी नजर बनाए हुए है। शांति व्यवस्था कायम रखने को लेकर दियारा क्षेत्र और गांव में पुलिसिया गश्त तेज कर दी गई है। जांच में सामने आयी कुछ बातों के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। हालांकि प्रारंभिक जांच पड़ताल के बाद पुलिस घटना का मुख्य वजह चुनावी रंजिश और दो गुटों के बीच वर्चस्व की लड़ाई मान रही है। घटना के बाद मौके पर सुतलानपुर पहुंची पुलिस ने एक दर्जन से अधिक खोखा बरामद की है। बरामद खोखा और गोली का अग्र भाग पिस्टल और सेमी राइफल का बताया गया है। थानाध्यक्ष आनंद कुमार कश्यप का बताना है कि दोनो पक्षों से गोलीबारी किए जाने की बात सामने आयी है। पुलिस का बताना है कि घटना का तार कहीं ना कहीं मछली का कारोबार पर वर्चस्व जमाने को लेकर जुड़ रहा है। वहीं चुनावी रंजिश से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। थानाध्यक्ष ने बताया कि अब तक इस मामले में जांच पड़ताल जारी है। ठोस साक्ष्य के आधार पर पुलिस निश्चित तौर पर कार्रवाई करेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.