डीएम ने कंटेनमेंट जोन का किया निरीक्षण, 36 नए पॉजिटिव मरीज मिले
समस्तीपुर। जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने गुरुवार को एक्टिव कंटेनमेंट जोन का निरीक्षण कि
समस्तीपुर। जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने गुरुवार को एक्टिव कंटेनमेंट जोन का निरीक्षण किया। जोन में प्रभावी रूप से इनफोर्समेंट कराने को लेकर जानकारी ली गई। इसमें बैरिकेडिग, साइनेज बोर्ड, आवागमन, बंद प्रतिष्ठान, हाउस टू हाउस स्वास्थ्य सर्वे, कोविड-19 की जांच सहित अन्य बिदुओं की जांच निरीक्षण के दौरान की गई। वहीं दूसरी ओर गुरुवार को जिले में फिर 36 नए पॉजिटिव मरीज मिले। कोरोना से संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। ज्यों-ज्यों जांच का दायरा बढ़ा वैसे-वैसे बड़ी संख्या में कोरोना मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। पॉजिटिव मरीजों के संपर्क, कंटेनमेंट जोन, लक्षण वाले लोगों की कोविड-19 जांच की गई। होम आइसोलेशन में रह रहे लोगों से मोबाइल पर संपर्क कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली गई। इसकी पुष्टि डीपीआरओ ने की। प्रशासन अब इनकी चेन की पड़ताल कर रहा है। जिला प्रशासन, स्वास्थ्य व पुलिस प्रशासन की ओर से लगातार लोगों को जागरूक करने की जानकारी दी जा रही है, ताकि कोरोना पॉजिटिव कम्युनिटी में न फैले। इस तरह जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 2394 हो गई हैं। इसमें से 15 की मौत हो चुकी है जबकि 1363 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके है। इससे अब जिले में 1021 एक्टिव मरीज बचे हैं। इनमें 980 होम आइसोलेशन में रह रहे है जबकि, 31 मरीज स्वास्थ्य आइसोलेशन में रह रहे है।