Move to Jagran APP

राजनीतिक गलियारों में होती रही चर्चा, अधिकांश ने बजट को सराहा

लोकसभा चुनाव से पूर्व मोदी सरकार द्वारा पेश अंतरिम बजट से आम लोग, किसान एवं सरकारी कर्मचारियों में खुशी देखी जा रही है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 01 Feb 2019 11:36 PM (IST)Updated: Fri, 01 Feb 2019 11:36 PM (IST)
राजनीतिक गलियारों में होती रही चर्चा, अधिकांश ने बजट को सराहा
राजनीतिक गलियारों में होती रही चर्चा, अधिकांश ने बजट को सराहा

समस्तीपुर । लोकसभा चुनाव से पूर्व मोदी सरकार द्वारा पेश अंतरिम बजट से आम लोग, किसान एवं सरकारी कर्मचारियों में खुशी देखी जा रही है। वहीं राजनितिक गलियारों में भी इसकी खूब चर्चा हो रही रही है। भाजपा, जदयू, लोजपा आदि ने इस बजट को ऐतिहासिक बताया है। वहीं राजद, कांग्रेस, रालोसपा, हम, माकपा नेताओं ने इसे ढकोसला करार दिया है। भाजपा नेता धर्मवीर कुंवर ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बजट के माध्यम से मोदी सरकार ने सबका साथ, सबका विकास को शत प्रतिशत धरातल पर उतार दिया है। राजकपूर ¨सह ने कहा कि बजट से आम लोगों को बड़ा फायदा मिलेगा। जदयू के प्रखंड अध्यक्ष अमित कुमार ¨सह गुल्लू ने कहा कि बजट बेजोड़ है। इस प्रकार का बजट पहले कभी पेश नहीं किया गया। हर वर्ग के लोगों का ध्यान रखा गया है। लोजपा के संजीव ¨सह, सुरेन्द्र पासवान, भाजपा के मनोज कुमार ¨सह, राजेश कुमार ¨सह ने भी प्रतिक्रिया व्यक्त करते बजट की सराहना करते हुए कहा कि विरोधियों की बोलती बंद हो गई है। वहीं दूसरी ओर महागठबंधन ने बजट को जनविरोधी बताया है। राजद के जवाहर लाल राय, सिराज अंसारी, अमरनाथ राय, दिनेश राय, माकपा के मनोज कुमार सुनील, रामपुकार महतो, रामबाबू पासवान, ब्रजविलास राय, कांग्रेस के रामदयाल ¨सह, रालोसपा के संतोष कुमार पप्पू, हम के रामाश्रय ठाकुर ने कहा कि जनता को जिस बात का इंतजार था, वही हुआ। यह बजट पूंजीपतियों के लिए है। आम बजट किसान और आम लोगों के लिए कारगर नहीं है।

loksabha election banner

अंतरिम बजट सच मायने में सभी वर्गो को लाभ पहुंचाने वाला है। कई ऐसी बातें है, जिससे आम लोगों को जबरदस्त लाभ मिलेगा। मजदूर, किसान, श्रमिक, असंगठित क्षेत्र के मजदूर, सरकारी कर्मचारी सब का ध्यान एक साथ रखा गया है। जिसके लिए केन्द्र की मोदी सरकार और उनका मंत्रिमंडल धन्यवाद का पात्र है। जिन्होंने जन आकांक्षाओं को बजट में ध्यान रखा।

राणा गंगेश्वर प्रसाद ¨सह, विधान पार्षद


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.