Move to Jagran APP

नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ राजद ने प्रखंड कार्यालयों पर दिया धरना

नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में राजन कार्यकर्ताओं ने समस्तीपुर प्रखंड कार्यालय पर धरना दिया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 11 Jan 2020 11:48 PM (IST)Updated: Sat, 11 Jan 2020 11:48 PM (IST)
नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ राजद ने प्रखंड कार्यालयों पर दिया धरना
नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ राजद ने प्रखंड कार्यालयों पर दिया धरना

समस्तीपुर। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में राजन कार्यकर्ताओं ने समस्तीपुर प्रखंड कार्यालय पर धरना दिया। मौके पर आयोजित सभा की अध्यक्षता प्रखंड राजद अध्यक्ष उमेश प्रसाद यादव उर्फ टुनटुन यादव ने की। संचालन जिला प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर किया। संबोधित करते हुए राजद जिलाध्यक्ष विनोद कुमार राय ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून अलोकतांत्रिक, असंवैधानिक तथा विभाजनकारी है। इससे संविधान का अनुच्छेद 14 और 15 का उल्लंघन होता है। संसद से सीएए पारित होने और एनआरसी को पूरे देश में लागू करने की सरकार की घोषणा से भारत के धर्मनिरपेक्ष लोकतांत्रिक गणतंत्र को खतरा पैदा हो गया है। इसलिए इस कानून को अविलंब वापस लिया जाना चाहिए। पूर्व विधान पार्षद रोमा भारती, रामकुमार राय, जितेन्द्र सिंह चंदेल, जगदीश राय, राकेश यादव, पप्पू यादव, मो. युसूफ, रामविनोद पासवान, प्रदीप पासवान, मन्नू पासवान, दीपक यादव, पूनम देवी, बेबी साह आदि ने भी संबोधित किया। रोसड़ा, संस : नागरिकता संशोधन कानून समेत बेरोजगारी एवं भ्रष्टाचार के विरुद्ध स्थानीय राजद कार्यकर्ताओं ने बीडरीओ कार्यालय पर शनिवार को धरना दिया। पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष राम स्वार्थ यादव के अध्यक्षता में धरना सभा को संबोधित करते हुए वरिष्ठ नेता सत्यविद पासवान ने केंद्र और राज्य सरकार को जनविरोधी करार दिया। सभा को नारायण ठाकुर, दशरथ सहनी, मो कासिम, राम शंकर महतो, सुनील कुमार, असदक जमाल, अनवारूल हक, सुरेंद्र दास एवं सिकंदर आलम आदि ने संबोधित किया। सिघिया, संस : प्रखंड राजद कार्यकर्ताओं ने प्रखंड मुख्यालय में धरना दिया। अध्यक्षता प्रखंड राजद अध्यक्ष गरीब माझी ने की। संचालन नजरे आलम सिद्दीकी ने किया। मौके पर हरिहर झा, बृजेश कुमार यादव,आलोक कुमार सिंह आदि मौजूद थे। मोरवा, संस : प्रखंड मुख्यालय पर शनिवार को राजद प्रखंड अध्यक्ष दिनेश चौधरी के नेतृत्व में धरना दिया गया। पूर्व विधायक रामचंद्र सिंह निषाद, बिपिन सहनी, धर्मेंद्र कुमार राय, मुन्ना यादव आदि ने सीएए को वापस लेने की मांग की। मौके पर बहादुर पंडित, मो. अनवर खान, बिनोद राय, संजय झा उर्फ बाबा, रामानंद राय, विष्णुदेव सहनी, बिदा साह, बिजय राय, मुन्ना यादव आदि मौजूद थे। ताजपुर, संस : नागरिकता संशोधन कानून को वापस लेने सहित अन्य मांगों को लेकर राजद कार्यकर्ताओं ने प्रखंड मुख्यालय में धरना दिया। अध्यक्षता प्रखंड राजद अध्यक्ष अहमद रजा उर्फ मिटू ने की। संचालन युवा राजद अध्यक्ष महताब आलम ने किया। सभा को अरमान सदरी, सुंदेश्वर राय, तबरेज आलम नुरूजोहा आफो, संजय नायक, नवीन कुमार, मो.कुर्बान, रंजीत कुशवाहा, माले नेता आसिफ इकबाल, राजेश राजू आदि ने संबोधित किया। पूसा, संस : सीएए को निरस्त करने, एनपीआर और एनआरसी को लागू नहीं करने की मांग को लेकर राजद कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार राय, जिला सचिव रामशरण महतो, सुबोध कुमार राय सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे। वारिसनगर, संस : प्रखंड कार्यालय पर शनिवार को सीएए व एनआरसी के विरोध में राजद कार्यकत्र्ताओं ने धरना दिया। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अमरजीत चौधरी ने की। मौके पर अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष आफताब आलम, नागेश्वर राय, जीबछ राय, मदन राय, राकेश कुमार राय आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। विभूतिपुर, संस : प्रखंड मुख्यालय परिसर में शनिवार को राजद कार्यकर्ताओं ने एनआरसी, सीएए और एनपीआर के विरोध में एक दिवसीय धरना दिया। अध्यक्षता युवा राजद प्रखंड अध्यक्ष महेश कुमार ने की। संचालन नंदकिशोर यादव ने किया। मौके पर राजद प्रदेश सचिव श्याम किशोर कुशवाहा, चंद्रदेव प्रसाद सिंह, पंकज कुमार, ग्यासुद्दीन, रविद्र कुमार, मुकेश कुमार पूर्वे, मुन्ना पूर्वे, हरेराम सिंह, नरेश यादव समेत दर्जनों राजद कार्यकर्ता मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.