Move to Jagran APP

मुख्य द्वार पर जलाभिषेक कर क्षमा याचना के साथ लौटे श्रद्धालु

समस्तीपुर। सावन की तीसरी सोमवारी पर जिले के विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 09 Aug 2021 11:20 PM (IST)Updated: Mon, 09 Aug 2021 11:20 PM (IST)
मुख्य द्वार पर जलाभिषेक कर क्षमा याचना के साथ लौटे श्रद्धालु
मुख्य द्वार पर जलाभिषेक कर क्षमा याचना के साथ लौटे श्रद्धालु

समस्तीपुर। सावन की तीसरी सोमवारी पर जिले के विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। हालांकि जिले के प्रमुख मंदिरों के गेट बंद रहने के कारण श्रद्धालुओं को निराश होकर लौटना पड़ा। शहर के थानेश्वर स्थान मंदिर का मुख्य गेट बंद रहने के कारण श्रद्धालु बाहर ही गेट पर जलाभिषेक कर क्षमा याचना के साथ लौट गए। यही स्थिति विद्यापतिनगर और मोरवा खुदनेश्वर स्थान मंदिर की रही। प्रशासन के आदेश के कारण यहां मंदिर का गेट आम श्रद्धालुओं के लिए नहीं खोला गया। रोसड़ा,संस : पवित्र श्रावण मास के तीसरे सोमवारी पर क्षेत्र के सभी शिवालयों में श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। सोमवार के अल सुबह से ही नदियों और सरेावरों में स्नान करने के पश्चात भोलेनाथ पर जल चढ़ाने के लिए श्रद्धालुओं की कतार लगनी शुरू हो गई थी। वैसे तो शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के सभी शिव मंदिरों में भीड़ देखी गयी, लेकिन सर्वाधिक भीड़ शहर के बूढ़ी गंडक के तट पर स्थित बाबा गंडकी नाथ धाम में देखा गया। सुबह से ही जलाभिषेक के लिए लंबी कतार लगी थी। सिमरिया एवं चमथा से जल भरकर कांवरिया के रूप में पहुंचे श्रद्धालुओं का भी पूरे दिन तांता लगा रहा। हर हर महादेव और बोल बम के नारों के बीच दोपहर बाद तक इन कांवरियों का पहुंचना और जलाभिषेक करना जारी रहा। संध्याकाल आरती भजन का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। वही शहर के भरत दास मंदिर, पुरानी चौक स्थित बाबा मंदिर, थानेश्वरी मंदिर अमर सिंह स्थान के अलावा ब्लॉक रोड स्थित शिवालय में भी देर शाम तक जलाभिषेक जारी रहा। ग्रामीण क्षेत्रों में लालपुर के शिव शंकर धाम भिरहा के बुरहा बाबा मंदिर,टेकुनामठ,ऐरोत,मुरादपुर,शहियार,मब्बी आदि गांव स्थित शिवमंदिरों में भी श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच से हर-हर महादेव गुंजायमान हो रहा था। विश्व शांति के लिए किया रुद्राभिषेक

loksabha election banner

मोरवा, संस : सावन के पवित्र महीना में पातेपुर महंत विश्वमोहन दास जी के द्वारा खुदनेश्वर मंदिर में सोमवार को सिमरिया से पवित्र गंगाजल लाकर शिवलिग पर जलाभिषेक किया गया। साथ ही महंत के द्वारा सावन के तीसरे सोमवारी के अवसर पर महारुद्राभिषेक किया गया। तत्पश्चात ब्राह्मण भोजन एवं कुंवारी भोजन भी कराया गया। कार्यक्रम में 51 महिलाओं के बीच साड़ी का भी वितरण भी किया गया। उन्होंने बताया कि रुद्राभिषेक मंदिर समिति द्वारा उपलब्ध कराए गए विद्वान पंडित सहित रामप्रकाश संस्कृत महाविद्यालय पातेपुर के आचार्य पंडित देवेंद्र झा के द्वारा सम्पन्न कराया गया। जलाभिषेक करने वालो में महंथ आचार्य पंडित देवेंद्र झा, सुमित कुमार झा, सुजीत कुमार झा, अमितेश झा, बिट्टू मिश्रा, विजय झा, अंजनी कुमार झा आदि शामिल थे। मौके पर मंदिर समिति के इंद्रदेव शर्मा, मनोज कुमार झा, दिनेश झा, महेश नारायण झा, शशांक मोहन झा सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.