Move to Jagran APP

कुदाल से वार कर जेठानी ने की देवरानी की हत्या

समस्तीपुर। सिघिया थाना क्षेत्र के सिघिया हसनपुर टोल में रविवार को एक महिला ने कुदाल से वार कर गोतनी की हत्या कर दी। सूचना मिलते ही आसपास सनसनी फैल गई।

By JagranEdited By: Published: Sun, 21 Apr 2019 11:10 PM (IST)Updated: Mon, 22 Apr 2019 06:28 AM (IST)
कुदाल से वार कर जेठानी ने की देवरानी की हत्या
कुदाल से वार कर जेठानी ने की देवरानी की हत्या

समस्तीपुर। सिघिया, थाना क्षेत्र के सिघिया हसनपुर टोल में रविवार को एक महिला ने कुदाल से वार कर गोतनी की हत्या कर दी। सूचना मिलते ही आसपास सनसनी फैल गई। काफी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए। मृतका विष्णुदेव पासवान की पत्नी शोभा देवी बतायी गई है। बताया गया है कि रविवार की सुबह घर के सभी लोग खलिहान गए थे। घर पर शोभा और उसकी जेठानी मालती देवी थी। दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद जयश्री पासवान की पत्नी मालती देवी ने कुदाल से शोभा के सिर पर लगातार कई वार कर दिया। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर दलबल के साथ पहुंचे थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने आरोपित मालती देवी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

loksabha election banner

स्थानीय लोगों के अनुसार करीब छह माह पूर्व सड़क दुर्घटना में मालती के पति की मौत पटना में बस दुर्घटना में हो गयी थी। उस दिन से वह विक्षिप्त सी हो गई थी। इंश्योरेंस की राशि को लेकर परिवार के सदस्यों के बीच कुछ अनबन चल रहा था। इसी बीच रविवार को दोनों गोतनी के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। यह विवाद इतना बढ़ गया कि जेठानी ने अपने ही देवरानी की हत्या कुदाल से वार कर कर दी। इस संबंध में मृतका के पिता सुरेश पासवान के आवेदन पर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसमें जेठानी मालती देवी को आरोपित किया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। छह बच्चों की अब कौन करेगा परवरिश

आपसी विवाद में हत्या के बाद दोनों परिवार के बच्चे अनाथ हो गए हैं। मृतका शोभा देवी को 8 वर्ष तथा 2 वर्ष की लड़की और 5 वर्ष का एक लड़का है। वहीं जेठानी मालती देवी को भी तीन संतान हैं। जिसके परवरिश की समस्या उत्पन्न हो गई है। लोगों को कहना है कि इस विवाद में बच्चों का क्या दोष। वे लोग परिवार के सदस्यों को कोस रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.