शादी का सामान खरीद कर लौट रहे अधेड़ की हादसे में मौत
बंगरा चौक के समीप शुक्रवार की देर रात अज्ञात वाहन की ठोकर से एक अधेड़ की मौत हो गई।
By JagranEdited By: Published: Sun, 17 Feb 2019 12:10 AM (IST)Updated: Sun, 17 Feb 2019 12:10 AM (IST)
समस्तीपुर । बंगरा चौक के समीप शुक्रवार की देर रात अज्ञात वाहन की ठोकर से एक अधेड़ की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने ताजपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान बंगरा निवासी मुन्ना शर्मा के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुक्रवार को उसकी भतीजी की शादी थी। सामान खरीद कर घर जा रहा था। इसी बीच सड़क पार करने के क्रम में ठोकर लग गया। मौत की खबर घर पर आते ही खुशी का माहौल गम में बदल गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें