Move to Jagran APP

भूमि विवाद को लेकर सगे भाइयों में हिसक झड़प, एक की मौत

मोहिउद्दीननगर थाने के बोचहा गांव में भूमि विवाद को लेकर सगे भाइयों में हिसक झड़प की घटना हुई। एक पक्ष के 50 वर्षीय नागेन्द्र सिंह की मौत ईलाज के लिए ले जाने के क्रम में हो गई। पुलिस ने विश्वनाथ सिंह व रणविजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 19 Sep 2020 12:57 AM (IST)Updated: Sat, 19 Sep 2020 05:15 AM (IST)
भूमि विवाद को लेकर सगे भाइयों में हिसक झड़प, एक की मौत
भूमि विवाद को लेकर सगे भाइयों में हिसक झड़प, एक की मौत

समस्तीपुर । मोहिउद्दीननगर थाने के बोचहा गांव में भूमि विवाद को लेकर सगे भाइयों में हिसक झड़प की घटना हुई। एक पक्ष के 50 वर्षीय नागेन्द्र सिंह की मौत ईलाज के लिए ले जाने के क्रम में हो गई। पुलिस ने विश्वनाथ सिंह व रणविजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया। दर्ज प्रथमिकी में कुल 11 लोग नामजद हैं। विश्नवनाथ सिंह व नरेन्द्र सिंह एवं सत्येन्द्र सिंह के बीच पूर्व से एक भूमि को लेकर विवाद चल रहा था। अविनाश कुमार सिंह ने अपने पिता नरेन्द्र सिंह की हत्या का आरोप लगाते हुए विश्वनाथ सिंह, तारणी सिंह, अभिमन्यु सिंह, रणविजय सिंह,अमरेश सिंह, आदित्य कुमार सिंह व विभा कुमारी को आरोपित किया है। आरोप है कि सभी ने मेरे घर में घुसकर पूर्व की रंजिश को लेकर मारपीट की। इसमें मेरे पिता नरेन्द्र सिंह बुरी तरह जख्मी हुए। जिन्हें इलाज में ले जाने के क्रम में उनकी मौत हो गई। वहीं दूसरे पक्ष के अमरेश सिंह के द्वारा दर्ज प्राथमिकी में मृतक नरेन्द्र सिंह,सत्येन्द्र सिंह, पुष्प पंकज सिंह व अविनाश सिंह को आरोपित किया गया। कहा गया है कि सभी आरोपी ने एक राय कर हमलोगों के साथ मारपीट की। इसमें कई लोग जख्मी हो गए। सभी का इलाज चल रहा है। थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि दोनो ओर से प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसमें हत्या मामले मे दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.