भाजपा विधायक ने संस्कृत में शपथ लेकर बढ़ाया मान
रोसड़ा से भाजपा विधायक वीरेंद्र कुमार पासवान ने सोमवार को विधानसभा में संस्कृत में शपथ ग्रहण किया। उनके द्वारा संस्कृत में शपथ लिए जाने पर संस्कृत भाषियों समेत भाजपा नेताओं ने साधुवाद दिया है।
समस्तीपुर । रोसड़ा से भाजपा विधायक वीरेंद्र कुमार पासवान ने सोमवार को विधानसभा में संस्कृत में शपथ ग्रहण किया। उनके द्वारा संस्कृत में शपथ लिए जाने पर संस्कृत भाषियों समेत भाजपा नेताओं ने साधुवाद दिया है। संस्कृत को देववाणी कहा जाता है। देववाणी में शपथ लेना ईश्वर से साक्षात्कार करने जैसा माना गया गया है। उनके संस्कृत में शपथ लेने पर संस्कृताचार्य देवकांत गिरि, पंडित गिरिद्र मोहन परमहंस, पंडित भोला झा आदि ने कहा कि यह गौरव का दिन है। भाजपा विधायक ने संस्कृत का मान बढ़ाया है। वही भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राम सुमरन सिंह ने भी उन्हें इसके लिए बधाई देते हुए कहा कि भाजपा विधायक ने प्रिय देववाणी को सम्मान देने का काम किया है।
रोसड़ा के लोगों ने भी विधायक को दिया साधुवाद
रोसडा,संस: रोसड़ा के नवनिर्वाचित विधायक वीरेंद्र कुमार द्वारा विधानसभा में संस्कृत भाषा में शपथ ली गई। कार्यकर्ताओं ने इसके लिए विधायक को साधुवाद देते हुए कहा है कि उनके द्वारा एक नया कीर्तिमान स्थापित किया गया है। प्रखंड जदयू अध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह ने कार्यकर्ताओं की ओर से बधाई और शुभकामना देते हुए कहा कि विधायक ने संस्कृत के माध्यम से अपनी परंपरा और संस्कृति को मजबूत करने का प्रयास किया है। सभी ने इसे अन्य जनप्रतिनिधियों के लिए भी अनुकरणीय बताया है। साधुवाद देने वाले कार्यकर्ताओं में कृष्णदेव महतो, सीताराम यादव, राम पुकार महतो, राजकुमार मंडल, प्रभात कुमार, प्रवीण ठाकुर, राजीव रंजन, प्रदीप पूर्वे, संजय सहनी, सुधांशु कुमार, सुनील कुमार आदि शामिल हैं। जदयू किसान प्रकोष्ठ की बैठक में कार्यों की समीक्षा
उजियारपुर: जदयू जिला किसान प्रकोष्ठ कोर कमेटी की बैठक सोमवार को शाहबाजपुर गांव में पार्टी के जिला उपाध्यक्ष जगन्नाथ कुंवर के आवास पर हुई। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मो. उमर फारूक ने की। बैठक में विधानसभा चुनाव में किसान प्रकोष्ठ के नेताओं की भूमिका की समीक्षा की गई। इसके साथ ही किसानों के संगठन को मजबूत करने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। मौके पर नंद कुमार, नंदकिशोर सिंह, जिला उपाध्यक्ष प्रो संजीव कुमार सिंह, जिला प्रधान महासचिव सत्येंद्र यादव, जिला महासचिव मो निसार अहमद, जिला महासचिव राजकुमार महतो आदि मौजूद थे।