कांग्रेसी नेता को श्रद्धांजलि
वारिसनगर प्रखंड के चारो निवासी पुराने कांग्रेसी नेता राजाराम ¨सह (85) के आकस्मिक निधन पर इनके अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
समस्तीपुर । वारिसनगर प्रखंड के चारो निवासी पुराने कांग्रेसी नेता राजाराम ¨सह (85) के आकस्मिक निधन पर इनके अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। सनद रहे कि ये 1978 में पुरनाही छतनेश्वर के मुखिया भी चयनित हुए थे। इनके शव को ज्येष्ठ पुत्र प्रदीप कुमार ने मुखाग्नि दी। मौके पर छतनेश्वर पैक्स अध्यक्ष उपेन्द्र प्रसाद, अर¨वद कुशवाहा, रंधीर कुमार ¨सह, राजेन्द्र महतो, ब्रह्मदेव ¨सह, गुरुदयाल ¨सह आदि उपस्थित रहे। इधर इनके निधन पर प्रखंड कार्यालय पर शोकसभा हुई। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार ¨सह ने की। इसमें जिला उपाध्यक्ष राजनंदन प्रसाद ¨सह, महासचिव लाल नारायण ठाकुर, सचिव अशोक कुमार राम, रमेश कुमार ¨सह, नरेश साह आदि ने भाग लिया।